10 साल के मासूम की कुत्ते संग दोस्ती की तस्वीर वायरल, बेघर अंकित की कहानी पढ़कर आप भी करेंगे सैल्यूट
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 10 साल के मासूम अंकित के पिता जेल में हैं। मां उसे छोड़कर चली गई। न पिता का प्यार मिल सका, न मां का दुलार। जिस उम्र में हाथों में किताब होनी चाहिए थी, उस उम्र में अंकित के हाथों में भले ही धुलने के लिए लोगों के झूठे चाय के ग्लास आ गए हों, लेकिन उसने सिर उठाकर जीना सीख लिया। मेहनत कर खुद अपना पेट तो पालता ही है, साथ में उस कुत्ते के भी खाने-पीने का पूरा इंतजाम करता है जो दिन- रात उसके साथ रहता है। अंकित के साथ उसके कुत्ते 'डैनी' के सोने की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर पुलिस ने अंकित को बीते सोमवार को ढूंढ निकाला। अब अंकित पुलिस की देख-रेख में है।
Recommended Video

चाय की दुकान पर काम और गुब्बारे बेचकर पेट पालता है अंकित
अंकित और उसके कुत्ते डैनी के साथ फोटो पिछले दिनों एक शख्स ने खींची थी। इस फोटो को उसने सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह फोटो अब वायरल हो गई है। बताया जा रहा है कि 9-10 साल की उम्र के अंकित के पिता जेल में हैं और मां उसे छोड़कर चली गई है। इसके बाद से अंकित अकेला अपना गुजर बसर कर रहा है। उसके साथ सिर्फ एक दोस्त है, जिसका नाम डैनी है। डैनी एक कुत्ता है, जो हर वक्त उसके साथ रहता है। अंकित चाय की दुकान पर काम करके, सड़कों पर गुब्बारे बेचकर अपना और अपने साथ डैनी का पेट पाल रहा है।
स्वाभिमानी है अंकित, मुफ्त में नहीं लेता कोई सामान
चाय के ठेले के मालिक ने बताया कि अंकित का कुत्ता उसे एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ता है। जब तक अंकित काम करता है, तब तक डैनी यहीं एक किनारे बैठा रहता है। उन्होंने बताया कि अंकित स्वाभिमानी है, वह कभी भी मुफ्त में कुछ नहीं लेता, अपने कुत्ते के लिए दूध भी नहीं। बता दें, मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक यादव ने कई दिनों पहले पुलिस टीम को अंकित को ढूंढने का निर्देश दिया था। अंकित अब जिला पुलिस की देखरेख में है।












Click it and Unblock the Notifications