बीच सड़क पत्नी के सीने में मारी गोली फिर उड़ा लिया खुद का भेजा, घटना का वीडियो हुआ वायरल
शुक्रवार की सुबह मुज़फ्फरनगर गोलियों की आवाज से दहल उठा। एक लड़का और एक लड़की जो शादी कराने वाले बिचौलिए को गोली मारने गए थे, उनकी खुद ही जान चली गई। बिचौलिए के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद गाँव के बाहर आकर पति ने पहले पत्नी को गोली मारी और फिर खुद की कनपटी पर रखकर पिस्टल से फायर दिया। इस घटना में बीच बचाव करने वाला बिचौलिए का पडोसी भी घायल हुआ है।
शादी कराने वाले बिचौलिए को मारने पहुंचे थे पति-पत्नी
आपको बता दें कि मुज़फ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के गाँव गादला मे शुक्रवार की सुबह 5ः30 बजे नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव मखियाली निवासी नसीम अपनी नवविवाहित पत्नी तमन्ना के साथ अपनी मौसेरे भाई सद्दाम के घर आया। दोनों पति-पत्नी आपस मे झगड़ा करने लगे। बताया जा रहा है कि सद्दाम ने ही पांच महीने पहले दोनों का निकाह कराया था। नमाज़ पढ़ कर लौटे सद्दाम ने उन्हें झगड़ने से रोका तो नसीम ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।

बीच में आए पडोसी पर झोंक दिया फायर
गोली चलते ही सद्दाम तो जान बचाकर बाथरूम में छिप गया लेकिन शोर सुनकर आए पड़ोसी साबिर ने जब पति-पत्नी को झगड़ने व अनावश्यक गाली गलौज करने से रोकना चाहा तो तमन्ना ने साबिर को धमकाते हुए उस पर फायरिंग कर दी। जिससे साबिर को गोली लगी और वह घायल हो गया। ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में भगदड़ मच गई।

पहले पत्नी के मारी गोली फिर कर लिया सुसाइड
साबिर के गोली लगते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर इकठ्ठा हो गई। भीड़ को देखकर नसीम व तमन्ना बाइक द्वारा वहां से फरार हो गए। तभी कुछ ही देर में गाँव के बाहर से फायरिंग की आवाज़ आई। ग्रामीण उधर दौड़े तो देखा गाँव के बाहर जंगल में नसीम का गोली लगा शव पड़ा हुआ है और उसकी पत्नी तमन्ना गोली लगने से घायल होकर वहीं तड़प रही है। जिसके बाद घायल तमन्ना को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भेजा गया, जहाँ उसकी मौत हो गई।

पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद
नसीम मुज़फ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र के मखियाली गाँव निवासी था। जो खाड़ी देशों में जाकर ड्राइविंग का कार्य करता था। मिली जानकारी के अनुसार पाँच माह पूर्व उसकी शादी गाज़ियाबाद के लोनी निवासी तमन्ना से हुई थी। शादी मौसेरे भाई सद्दाम द्वारा कराई गई थी। नसीम व तमन्ना के बीच विवाद चलने की बात भी सामने आई है।

घायल पत्नी का तड़पते हुए वीडियो हुआ वायरल
उधर इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क किनारे एक तरफ पति की गोली लाश पड़ी है तो दूसरी तरफ सीने में गोली लगने से पत्नी घायल अवस्था में तड़प रही है। लेकिन इस दौरान लोग इनका वीडियो बनाते रहे, किसी ने आगे बढ़ के अस्पताल नहीं पहुँचाया। लगभग 20 मिनट बाद जब पुलिस आई तब युवती को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

आखिर दोनों पति-पत्नी के पास पिस्टल कहां से आई?
पति-पत्नी की गोली लगने से हुई मौत की घटना से पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया है। मौके पर पहुंचे एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव व सीओ राम आशीष यादव व प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार घटना की जांच पड़ताल में जुट गए हैं। साथ ही जिस पिस्टल से फायरिंग, हत्या और आत्महत्या की गई है, वो कोई आम देसी तमंचे नहीं है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इनके पास यह पिस्टल आई कहाँ से।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications