सभी मुस्लिम मूर्तिकार भगवान विश्वकर्मा के वंशज हैं: BJP सांसद रामचंद्र जांगड़ा

मुजफ्फरनगर, 02 अगस्त: भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने रविवार को एक विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि हर शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा का वंशज है। बाबर मूर्तिकारों के साथ भारत नहीं आया था। इराक, ईरान और अमीरात में केवल रेत के टीले हैं, इसलिए यह शिल्प वहां मौजूद नहीं हो सकता। इसलिए, सभी मुस्लिम मूर्तिकार भगवान विश्वकर्मा के वंशज हैं।

Recommended Video

    BJP MP रामचंद्र जांगड़ा का विवादित बयान, कहा Muslim मूर्तिकार विश्वकर्मा के वंशज | वनइंडिया हिंदी
    BJP MP Ram Chander Jangra says all Muslim sculptors are descendants of Lord Vishwakarma

    'हर शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा का वंशज'

    भाजपा के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने मुजफ्फरनगर में रामपुरी के विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। इस दौरान मंच से अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में विश्वकर्मा समाज की अहम भूमिका रही है। हमें शिल्प कला और तकनीकी कौशल भगवान विश्वकर्मा से मिला है। जांगड़ा ने कहा कि हर शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा का वंशज है। बाबर मूर्तिकारों के साथ भारत नहीं आया था। इराक, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात में केवल रेत के टीले हैं, इसलिए यह शिल्प वहां मौजूद नहीं हो सकता। इसलिए, सभी मुस्लिम मूर्तिकार भगवान विश्वकर्मा के वंशज हैं।

    17 सितंबर को देशभर के शिल्पकारों से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी

    रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज एकजुट होकर अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाए। श्रमिकों और श्रम के सम्मान से भारत आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए श्रमिकों और श्रम को सर्वोपरि रखा है। भाजपा ने समाज के उपेक्षित वर्ग, जातियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। विश्वकर्मा समाज राजनीतिक ताकत जुटाए, ताकि युवा हर क्षेत्र में आगे बढ़े। भाजपा सांसद ने 17 सितंबर को देशभर के विश्वकर्मा बंधुओं से दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महासम्मेलन में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी देश के शिल्पियों से सीधा संवाद करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+