'एक बार सर्जिकल दोहरा दो पूरे पाकिस्तान में', बीजेपी विधायक ने मुजफ्फरनगर में लगवाए पोस्टर

Muzzafarnagar news, मुजफ्फरनगर। कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकी हमले में 44 सेना के जवान शहीद हो गए। आतंकियों की इस कायरता से पूरे देश में उबाल है। देश के हर कोने से शहीदों के सम्मान में लोग कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं, वहीं कई लोग पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला दहन कर अपना गुस्सा प्रकट करते हुए सरकार से पाकिस्तान को इस हमले के बदले मुंहतोड़ जवाब देने की मांग कर रहे हैं।

बीजेपी विधायक ने लगवाए पोस्टर

बीजेपी विधायक ने लगवाए पोस्टर

यूपी में देश की सेना पर हमले से गुस्साए बीजेपी विधायक ने जनपद में सैकड़ों स्थानों पर बैनर के माध्यम से पीएम मोदी से पूरे पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की मांग करते हुए लिखा है कि करोड़ों सिर झुक जाएंगे, मोदी तेरे सम्मान में, बस एक बार सर्जिकल दोहरा दो पूरे पाकिस्तान में, इस तरह सर्जिकल स्ट्राइक की मांग के होर्डिंग मुजफ्फरनगर में लग जाने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है।

पीएम मोदी से गुजारिश

पीएम मोदी से गुजारिश

दरअसल बीजेपी के सदर विधानसभा से विधायक कपिल देव अग्रवाल ने पूरे मुज़फ्फरनगर जनपद में पीएम मोदी मोदी से सर्जिकल स्ट्राइक की मांग करते हुए होर्डिंग व बैनर लगवा दिए हैं। बीजेपी विधायक ने प्रधानमंत्री सर्जिकल स्ट्राइक की मांग करते हुए होर्डिंग पर लिखवाया है कि करोड़ों सिर झुक जाएँगे, मोदी तेरे सम्मान में, बस एक बार सर्जिकल दोहरा दो, पूरे पाकिस्तान में....।

'पाकिस्तान में दोबारा हो सर्जिकल स्ट्राइक'

'पाकिस्तान में दोबारा हो सर्जिकल स्ट्राइक'

इस बैनर के बारे में बीजेपी विधायक कपिल देव ने बताया कि जिस तरह से हमारे सेना के जवानों को कायरतापूर्ण तरीके से छिपकर मौत के घाट उतारकर जवानों को शहीद कर दिया है। मोदी जी ने भी कहा है कि इस का बदला लिया जाएगा। हमने भी मोदी जी से सर्जिकल स्ट्राइक दोहराने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+