टक्कर के बाद फ्लाईओवर से नीचे गिरा स्कूटी सवार, मौत का VIDEO

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में तेज गति से आ रहे कार सवार युवक ने फ्लाईओवर पर मौत का तांडव मचाते हुए कई स्कूटी सवार युवकों को टक्कर मारी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि एक स्कूटी सवार व्यक्ति फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा जबकि कई युवक घायल हो गए। कार सवार युवक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। फ्लाईओवर से नीचे गिरे युवक को जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वहीं घायल युवकों को प्राथमिक उपचार देकर घर के लिए रवाना कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

A man fall from flyover after hit by car in Muzaffarnagar

फ्लाईओवर से नीचे गिरने की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जानसठ रोड फ्लाईओवर का है जहां तेज गति से आ रहे कार सवार युवक ने फ्लाईओवर पर चल रहे कई स्कूटी को टक्कर मारकर कई चालको को घायल कर दिया और कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।वहीं एक स्कूटी सवार व्यक्ति राजीव फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा।

A man fall from flyover after hit by car in Muzaffarnagar

फ्लाईओवर से नीचे गिरे घायल राजीव को प्रत्यक्षदर्शियों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। घायलों को प्राथमिक उपचार देकर घर के लिए भेज दिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी कार चालक की तलाश में जुट गई है। फ्लाईओवर से नीचे गिरने की घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में देखिए।

ये भी पढ़ें- Video: कॉलेज का गेट बंदकर छात्राओं ने मनचले की निकाल दी सारी हीरोगीरी, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+