मुजफ्फरनगर में हिन्दू से मुस्लिम बने 80 लोगों की 'घर वापसी', 'Azam Khan ने जबरन करवाया था इस्लाम धर्म कबूल'

मुजफ्फरनगर जनपद में रविवार की देर शाम तकरीबन दर्जनभर परिवार के 80 सदस्यों ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में घर वापसी की है। इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी करने वाले रामपुर जनपद के निवासी है

80 people converted Muslim to Hindu Muzaffarnagar Rampur News Azam Khan forcible conversion

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रविवार की देर शाम तकरीबन दर्जनभर परिवार के 80 सदस्यों ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में घर वापसी की है। इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी करने वाले रामपुर जनपद के निवासी इन लोगों ने आजम खान पर आरोप लगाते हुए कहा है कि 12 वर्ष पूर्व आजम खान के द्वारा जबरन हिंदू धर्म से उनका धर्म परिवर्तन करा कर मुस्लिम बनवाया गया था। आरोप यह भी है कि जिसके बाद इन लोगों की जमीन जायदाद भी आजम खान के गुर्गो द्वारा हड़प ली गई थी। जिससे परेशान होकर आज 12 साल बाद इन सभी लोगों ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में घर वापसी की है।

हिन्दू से मुसलमान बने 80 लोगों की घर वापसी

हिन्दू से मुसलमान बने 80 लोगों की घर वापसी

दरअसल, रामपुर जनपद निवासी धोबी समाज से दलित वर्ग के दर्जनभर परिवार के लगभग 80 सदस्यों को रविवार की देर शाम बघरा ब्लॉक स्थित योग साधना आश्रम के महाराज यशवीर जी द्वारा गंगाजल से शुद्धिकरण करा कर सभी के गले में जनेऊ धारण कर गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ में आहुति डलवा कर इन सभी लोगों की इस्लाम धर्म से हिंदू धर्म से वापसी कराई गई है। आपको बता दें कि इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी करने वाले रामपुर जनपद के निवासी इन लोगों ने आजम खान पर आरोप लगाते हुए कहा है कि 12 वर्ष पूर्व आजम खान के द्वारा जबरन हिंदू धर्म से उनका धर्म परिवर्तन करा कर मुस्लिम बनवाया गया था ।
इस दौरान इमराना से कविता बनी एक महिला ने बताया कि 12 साल पहले आजम खान के आदमियों ने हमारा जबरन धर्म परिवर्तन कराया था। उन्होंने हमारे साथ हद से जयादा ज्यादिति की थी और बेहद परेशान किया था। आजम खान के दबाव में ही हमारा धर्म परिवर्तन कराया गया था और हमें हिंदू से मुसलमान बनाया गया था जिसके बाद उन्होंने हमारी जमीन भी छीन ली थी और उन्होंने ऐसा केवल हमारे साथ ही नहीं बल्कि बहुत से लोगों के साथ किया है।

आजम खान को मिली उनके किए की सजा

आजम खान को मिली उनके किए की सजा

वही हरजाना से सविता बनी महिला ने बताया कि पहले वह सविता ही थी लेकिन आजम खान के दबाव में हम मुसलमान बन गए थे। हमारी जमीन जायदाद भी छीन ली गई। इसके इलावा उन्होंने अपनी आपबीती सुनाते हुए यह भी कहा कि आजम खान की वजह से लाखों लोग परेशान हुए हैं। जबरदस्ती हमें मुसलमान बनाया गया। लेकिन उनके इस कृत्य का उन्हें अब फल भुगतने को मिल रहा है और दुनिया को सताने की वजह से ही आजम खान जेल भी गए। साथ ही उन्होंने नाम आँखों से भाजपा को धन्यवाद देते हुए यह भी कहा कि अब हम अपने लोगों में आकर बहुत खुश हैं।

अब तक 530 लोगों की हिंदू धर्म में वापसी

अब तक 530 लोगों की हिंदू धर्म में वापसी

वही इन सब लोगों को धर्म में वापसी कराने वाले यशवीर जी महाराज ने बताया कि आज रामपुर निवासी धोबी समाज से दलित वर्ग के कई परिवारों के 80 सदस्यों कि हिंदू धर्म में घर वापसी कराई गई है। इन सभी लोगों पर समाजवादी सरकार में आजम खान के द्वारा अत्याचार किया गया है। इन सभी लोगों को लालच देकर डरा धमकाकर हिंदू से मुसलमान बनवाया गया था और इन सब की आज धर्म अनुसार शुद्धिकरण कराकर घर वापसी कराई गई है। अब तक हम तकरीबन 530 लोगों की हिंदू धर्म में वापसी करवा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+