मुजफ्फरगनर में ट्रैक्टर ट्रॉली ने जीप को मारी साइड, 6 लोगों की मौत, 10 घायल

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गुरुवार की देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया है। साथ ही सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

6 dead and 10 injured after a Tractor trolley jeep mary side in Muzaffarnagar

जानकारी के अनुसार, हादसा मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम हुआ है। बता दें कि एक डग्गामार जीप सवारियों को भरकर ले जा रही थी, तभी सामने से आ रहे गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली ने जीप को साइड मार दी। साइड लगने से डग्गामार जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और इलाक के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

इस हादसे में एक युवती सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस सड़क हादसे में 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं जिसमें से कई की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। जिन्हें आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+