मुस्लिम महिला टीचर सिखा रही थीं योग, घर पर फेंके गए पत्थर
नई दिल्लीः योग सिखाने के कारण एक मुस्लिम महिला टीचर के घर कथित तौर पर पत्थर फेंके गए। ये घटना सामने आई है झारखंड की राजधानी रांची के हटिया इलाके में। कहा जा रहा है कि योग अध्यापिका रफिया नाज योग सिखाती हैं। योग सिखाने के कारण कुछ दिन पहले उनके समुदाय के लोगों ने उन्हें धमकी भी दी थी। लेकिन वो योग सिखाती रही। पत्थर फेंकने की घटना सामने आने के बाद उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

रांची के पुलिस प्रवक्ता विकासचंद्र ने बताया है कि रफिया के मंच पर योग करने के कारण उनके समुदाय के लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं, जिसकी बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायत के बाद पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई थी।
एक स्थानिय टीवी पर साक्षात्कार दिखाए जाने के बाद कथित तौर पर उनके घर पर पत्थर फेंके गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनके घर का दौरा करके उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सुरक्षा देने का आश्वासन दिया।
रफिया के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रफिया के घर पर दो क्विक रिस्पांस टीमें तैनात की गई हैं। जानकारी के मुताबिक रफिया के घर की सुरक्षा की जिम्मेदारी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक विकास पांडेय स्वयं देख रहे हैं
रफिया ने कहा है कि योग सिखाकर वो अपनी आजीविका चलाती हैं उन्हें फतवे के जरिए धमकाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications