'भेड़िया' में दिखेगी वरुण धवन की धांसू बॉडी, शूटिंग खत्म होते ही इस लुक को कह देंगे गुडबाय

मुंबई, जुलाई 9। बॉलीवुड के कई कलाकार इन दिनों अपनी पेडिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। अभिनेता वरुण धवन भी अपने अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' की शूटिंग लगभग पूरी कर चुके हैं। वरुण ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं और बताया है कि अगले 24 घंटे में फिल्म 'भेड़िया' के कुछ आखिरी दृश्यों को फिल्माया जाएगा। इसके बाद वरुण धवन अपने उस लुक को भी गुडबाय कह देंगे, जो उन्होंने इस फिल्म के लिए रखा था। आपको बता दें कि 'भेड़िया' फिल्म की शूटिंग के लिए वरुण ने लंबे बाल और लंबी दाढ़ी-मूंछे रखी थीं।

फिल्म के लिए वरुण ने बनाई दमदार बॉडी

फिल्म के लिए वरुण ने बनाई दमदार बॉडी

वरुण ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के साथ एक लंबा पोस्ट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने आखिरी दिन की शूटिंग के बारे में बताया है। वरुण ने बताया है कि हमें फिल्म से जुड़े किसी भी सीन की फोटो शेयर करने की परमिशन नहीं दी गई है। आपको बता दें कि वरुण ने इस फिल्म के लिए दमदार बॉडी भी बनाई थी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने साझा की हैं। वरुण इन तस्वीरों में आईने के सामने खड़े नजर आ रहे हैं और उनके सिक्स नहीं बल्कि 8 एब्स भी दिख रहे हैं।

शूटिंग के बाद दाढ़ी-मूंछे हटाएंगे वरुण?

शूटिंग के बाद दाढ़ी-मूंछे हटाएंगे वरुण?

अपनी धांसू बॉडी की तस्वीरों को शेयर करते हुए वरुण ने लिखा है, "आखिरी दिन। अगले 24 घंटों में 'भेड़िया' के कुछ आखिरी अहम हिस्से की शूटिंग की जाएगी। चूंकि हमें फिल्म से जुड़े किसी भी सीन की तस्वीर को शेयर करने की इजाजत नहीं दी गई इसलिए यह आखिरी बार है जब मैं आईने के सामने आया और कुछ समय के लिए रूककर कहा कि मेरे डायरेक्टर ने मुझमें जो कुछ बदलाव किए हैं, उन्हें अलविदा कहने का समय आ गया है।"

अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी 'भेड़िया'

अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी 'भेड़िया'

आपको बता दें कि फिल्म भेड़िया एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म में वरुण धवन के साथ कृति सेनन, अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल लीड रोल में होंगे। यह फिल्म अगले साल 14 अप्रैल को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+