वरुण धवन ने अपने बर्थडे को लेकर शेयर किया एक ग्राफिक्स, ट्रोल होने के बाद किया डिलीट
मुंबई। अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहने वाले वरुण धवन इन दिनों ट्विटर पर ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, फैंस की नाराजगी के चलते उन्होंने हाल ही में अपने एक ट्वीट को डिलीट किया है। दरअसल, अपने बर्थडे वीक में वरुण ने मंगलवार को अपने एक फैंस के द्वारा बनाए ग्राफिक्स को ट्विटर के जरिए शेयर किया था, लेकिन फैंस की नाराजगी भरे कमेंट के चलते उन्होंने अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिय और बाद में इसकी लेकर सफाई भी देनी पड़ी।

क्यों ट्रोल हुए वरुण?
आपको बता दें कि वरुण का बर्थडे 24 अप्रैल को है। वरुण हर बार फैंस के शेयर किए गए ग्राफिक्स को अपनी डीपी के रूप में इस्तेमाल करते हैं। ऐसा ही एक ग्राफिक्स मंगलवार को वरुण ने ट्विटर पर शेयर किया था, जिसे वरुण की फ़िल्मों के लुक्स को मिलाकर बनाया गया था। इस ग्राफिक्स के दो किनारों पर छोटे-छोटे शब्दों में 'घरों में सुरक्षित रहने' का संदेश लिखा गया था। इस ट्वीट को लेकर यूजर्स ने वरुण को असंवेदनशील बताया। वरुण के ट्वीट की आलोचना की जाने लगी। फैंस ने कहा कि वो अपने बर्थडे को लेकर ऐसे समय में तैयारी कर रहे हैं, जब देश कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है और हेल्थ सेक्टर के सामने बहुत बड़ी चुनौती है।
ये था वो ग्राफिक्स, जिसे वरुण ने बाद में किया डिलीट
वरुण ने बाद में दी सफाई
वरुण ने अपने डिलीट किए गए ट्वीट की जानकारी देते हुए क्षमा भी मांगी। वरुण ने कहा कि उन्होंने ये ग्राफिक्स अपने उस फैन को खुश करने के लिए शेयर किया था, जिसने इसे बनाया था। उस फैन ने मुझसे इस ग्राफिक्स को शेयर करने की गुजारिश की थी, लेकिन मुझे लगता है कि इस सबके लिए इस मीडियम का इस्तेमाल फ़िलहाल नहीं करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications