अनिल कपूर ने लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज, फोटो शेयर की तो लोग बोले- आपको तो 1 मई से लगनी थी

मुंबई। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण भी चल रहा है। देश के अंदर 45 साल से उपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। आम आदमी से लेकर, राजनेताओं और कई सेलिब्रिटियों ने वैक्सीन लगवा ली है। इस बीच बुधवार को बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली।

हर्षवर्धन ने लिए पिता से मजे

हर्षवर्धन ने लिए पिता से मजे

बता दें कि अनिल कपूर ने टीका लेते हुए की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की और लोगों से टीका लगवाने की अपील भी की, लेकिन लोगों ने अनिल कपूर से ही मजे ले लिए। अनिल कपूर से मजे लेने वालों में उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर का भी नाम शामिल है। हर्षवर्धन कपूर ने अनिल की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि 45 साल से कम उम्र के लोगों को वैक्सीन 1 मई से लगना शुरू होगी, फिर आपने अभी कैसे लगवा ली? आपको बता दें कि अनिल कपूर की उम्र को लेकर कई लोग ये कह चुके हैं कि वो अपनी उम्र के अनुरूप नहीं लगते, बल्कि वो थो अभी काफी यंग हैं।

रोहित रॉय ने भी किया कमेंट

रोहित रॉय ने भी किया कमेंट

अनिल कपूर की पोस्ट पर कुछ ऐसा ही कमेंट एक्टर रोहित रॉय ने किया है, उन्होंने कहा है "18 साल से उपर के लोगों को वैक्सीन 1 मई से लगना शुरू होगी"। फिल्म निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने भी अनिल कपूर की पोस्ट पर कमेंट किया है। उन्होंने कहा है, "आप अभी भी अंडर 18 दिखते हैं"। अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने भी कमेंट किया है।

अनिल कपूर ने दिया जवाब

अनिल कपूर ने दिया जवाब

इन सभी कमेंट का जवाब अनिल कपूर ने भी बड़े ही मजेदार अंदाज में दिया है। अनिल कपूर ने रिप्लाई करते हुए कहा है, "अगर आधार कार्ड पर मेरा बर्थ डेट नहीं होता तो हो सकता था कि वो मुझे 1 मई के बाद आने के लिए कहते। आपको बता दें कि अनिल कपूर ने वैक्सीन की पहली डोज 28 दिन पहले लगवाई थी। हाल के दिनों में कई बॉलीवुड हस्तियों ने वैक्सीन की डोज लगवाई है।

https://www.instagram.com/p/CN4YOnKhD7n/?utm_source=ig_embed

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+