राखी सावंत के भाई ने शराब के नशे में मॉडल से की बदसलूकी, गिरफ्तार

मुंबई। बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन और आइटम गर्ल के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली राखी सावंत के भाई राकेश सावंत को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राकेश सावंत पर टीवी एक्ट्रेस और मॉडल रितू खन्ना के साथ बदसलूकी और धमकी देने का अरोप लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूछताछ के बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया है।

Rakhi Sawant
मामला मुंबई के ओशिवारा इलाके का है। यहां स्थित एक कैफे कॉफी डे में बीती रात अभिनेत्री रितू खन्ना अपने ब्यॉयफ्रेंड रोहित कपूर के साथ गई थीं। उस वक्त राखी सावंत के भाई राकेश भी अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठे हुए थे। रितू ने मीडिया को बताया कि राकेश के साथ उनके कई मित्र भी थे और उन्होंने उन पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी और कई अश्लील कमेंट भी किए।

इतना ही नहीं उन्होंने अपने मोबाईल से रितू की फोटो भी लेनी चाही। शराब के नशे में राकेश सावंत और उनके साथ बैठे लोगों ने बदसलूकी की। इसके बाद अभिनेत्री ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के वक्त राकेश शराब के नशे में थे। आपको बताते चलें कि रितू खन्ना 'झांसी की रानी', 'शकुंतला' और 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की' जैसे चर्चित सीरियल्स में काम कर चुकी है। इसके अलावा रितू ने ‘क्राइम पेट्रोल' के कई एपिसोड में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+