कपल्स के एक-दूसरे को Kiss करने से परेशान सोसायटी ने गेट के बाहर लगाया 'नो किसिंग जोन' का बोर्ड

मुंबई की एक आवासीय सोसायटी ने गेट के बाहर 'नो किसिंग जोन' का एक बोर्ड लगाया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। जब सोसाइटी वालों से इस बोर्ड के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब हैरान करने वाला था।

मुंबई, 1 अगस्त। मुंबई की एक आवासीय सोसायटी ने गेट के बाहर 'नो किसिंग जोन' का एक बोर्ड लगाया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। जब सोसाइटी वालों से इस बोर्ड के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब हैरान करने वाला था। यह घटना मुंबई के बोरिवली इलाके की है। हालांकि इस घटना से कपल्स काफी परेशान हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला

सत्यम शिवम सुंदर सोसायटी के बाहर लगा नो किसिंग जोन का बोर्ड

सत्यम शिवम सुंदर सोसायटी के बाहर लगा नो किसिंग जोन का बोर्ड

दरअसल यह नो किसिंग जोन का बोर्ड मुंबई के बोरिवली इलाके की सत्यम शिवम सुंदरम सोसायटी के गेट के बाहर लगा है। जब सोसायटी वालों से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह सोसायटी के पास आकर कुछ युवा लड़के-लड़कियों द्वारा आपस में किस करने से परेशान थे। इसलिए उन्हें यह बोर्ड लगाना पड़ा। सोसायटी के अनुसार लॉकडाउन के समय से ही कुछ कपल्स उनकी सोसायटी के बगल की सड़क पर आने लगे थे। इस दौरान वह आपस में किस करते और आपत्तिजनक हरकतें करते थे। इससे सोसायटी वालों को परेशानी होती थी। जब से नो किसिंग जोन का बोर्ड लगाया गया है तब से वहां कपल्स का आना कुछ काफी हुआ है।

किसिंग के खिलाफ नहीं हैं हम

किसिंग के खिलाफ नहीं हैं हम

सोसायटी वालों ने कहा कि हम कपल्स के एक-दूसरे को किस करने के खिलाफ नहीं है, लेकिन हम अपनी सोसायटी के इलाके को एक किसिंग जोन नहीं बनने दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआत में कपल्स को ऐसा करने के लिए मना किया गया था, लेकिन जब वे नहीं माने तो हमें ये कदम उठाना पड़ा। सोसायटी में रहने वाले कैलाशराव देशमुख ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

शुरुआत में सोसायटी वालों ने कपल्स की वीडियो बनाकर उन्हें स्थानीय नगरसेवक को दिखाया, लेकिन उन्होंने हमसे पुलिस को सूचित करने को कहा। पुलिस को सूचित करने पर भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो हमने खुद ही इसका समाधान करने का सोचा।

रोज रोज के रोमांस से तंग आ चुके थे

रोज रोज के रोमांस से तंग आ चुके थे

सोसायटी के कुछ लोगों ने कहा कि वह अपनी खिड़की से कपल्स के रोमांस को रोज रोज देखकर तंग आ चुके थे। इसके बाद हमने सोसायटी के चेयरमेन से शिकायत की, जिसके बाद उन्होंने गेट के बाहर नो किसिंग बोर्ड लगाने का फैसला किया।

अकेले समय बिताने के लिए नहीं है मुंबई में जगह

अकेले समय बिताने के लिए नहीं है मुंबई में जगह

नाम न बताने की शर्त पर एक कपल्स ने कहा कि मुंबई में समय बिताने के लिए जगह की कमी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने नो पार्किगं, नो स्पिटिंग, नो स्मोकिंग, नो ड्रिंकिंग जोन तो सुना था, लेकिन नो किसिंग जोन उनके लिए नया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद कपल्स को गार्डन या बगीचों में भी घुसने नहीं दिया जाता। ऐसे में सड़क का किनारा ही एकमात्र ऐसी जगह है जहां कपल्स समय बिता सकते हैं और अगर इस तरह की घटनाएं होने लगीं तो कपल्स के लिए शहर में कोई जगह नहीं बचेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+