करीना दे रही थीं फोटोग्राफर को पोज लेकिन गुस्से में भागने लगे तैमूर अली खान फिर हुआ कुछ ऐसा..., देखें Video

करीना दे रही थीं फोटोग्राफर को पोज लेकिन गुस्से में भागने लगे तैमूर अली खान फिर हुआ कुछ ऐसा..., देखें वायरल वीडियो

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने हाल ही में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। 21 फरवरी को करीना कपूर खान को उनको दूसरा बेबी हुआ है। हाल ही उन्होंने अपने छोटे बेटे की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। अब करीना कपूर का उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान के साथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। करीना कपूर दूसरे बेटे को जन्म देने के बाद पहली बार अपनी बहन करिश्मा कपूर की बेटी समायरा के 16वें जन्मदिन मनाने के लिए उनके घर पहुंची थीं। इसी वक्त का करीना और तैमूर का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फोटोग्राफर को देखकर तैमूर अली खान गुस्से में भागने लगे थे।

Kareena Kapoor

हमेशा पैपराजी को देखकर पोज देने वाले तैमूर अली खान इस बार कैमरे को देख कर भागते हुए स्पॉट किए गए। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि करीना कपूर कार से उतरती हैं, उनके साथ में तैमूर अली खान भी थे। कार से उतरकर करीना पैपराजी को फोटो देने के लिए पोज देने लगती हैं, इतने में पीछे से कार से उतरकर तैमूर अली खान पैपराजी को देखकर गुस्से से चिल्लाते हुए भागने लगते हैं। इसी दौरान तैमूर वो शीशे के दरवाजे से टकरा गए और उन्हें चोट लग गई।

तैमूर को जैसे ही चोट लगती है मां करीना उनका हाथ पकड़कर करिश्मा के घर के अंदर ले जाती हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर लोग काफी कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने करीना कपूर खान की आलोचना भी की है कि मां पोज देने में बिजी थी और बेटे को चोट लग गई। वहीं कुछ लोगों ने तैमूर के लिए चिंता भी जताई है।

वीडियो को सेलेब्रिटी फोटोग्राफर पेज विरल भयानी ने भी अपने पेज पर शेयर किया है। वीडियो पर 4 लाख से ज्यादा व्यूज हैं। करीना कपूर भांजी समायरा की बर्थडे पार्टी में सी ग्रीन रंग की ड्रेस पहनकर पहुंची थी। वहीं तैमूर ने नीले रंग की शर्ट और डेनिम जींस पहनी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+