सोनू सूद का ये 'जबरा फैन' सोशल मीडियाा पर हुआ वायरल, जीभ से बनाई थी लाइव पेंटिंग
मुंबई, जुलाई 31। कोरोना महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों और गरीबों के मसीहा बने सोनू सूद का शुक्रवार को जन्मदिन था। 48वें जन्मदिन के मौके पर मुंबई स्थित सोनू सूद के घर के बाहर पूरे दिन फैंस का जमावड़ा रहा। देश के कोने-कोने से फैंस सोनू के घर के बाहर पहुंचे थे। हालांकि उन्होंने अपने फैंस को निराश नहीं किया और घर से बाहर आकर सभी से मुलाकात की। इस दौरान सोनू ने कई फैंस के साथ केक भी काटा, लेकिन इन सबके बीच एक फैन की चर्चा बहुत जोरों से हो रही है।
Recommended Video

जीभ से सोनू सूद की बनाई LIVE पेंटिंग
दरअसल, सोनू सूद के घर के बाहर पहुंचे एक फैन ने सोनू के सामने ही खड़े-खड़े जीभ से उनकी पेंटिंग बना डाली। सोनू का ये फैन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौके पर भी मौजूद भीड़ ने भी इस फैन को अपने-अपने कैमरे में कैद कर लिया। वहां इस नजारे को जिसने भी देखा वो हैरान रह गया। हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस फैन का मजाक भी उड़ा रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि ये बहुत अनहाइजिनीक काम था।

सोनू के घर के बाहर मनाया गया जश्न
आपको बता दें कि शुक्रवार को सोनू सूद के घर के बाहर कुछ ऐसा नजारा था कि भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप जीत लिया हो, क्योंकि भारी संख्या में पहुंचे फैंस ने उनके घर के बाहर ना सिर्फ ढोल-नगाड़े बजाए बल्कि पटाखों से भी जश्न मनाया गया। लोगों के इस प्यार को देखते हुए सोनू सूद भी बाहर आए और लोगों के बीच जाकर उनका शुक्रिया अदा किया।

सोनू का दिल जीत लेने वाला ट्वीट
बता दें कि सोनू सूद ने बाद में ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए भी अपने उन सभी फैंस का धन्यवाद किया, जिन्होंने सोनू के लिए कुछ ना कुछ स्पेशल किया। सोनू ने ट्वीट कर कहा कि ' मैं अपने जन्मदिन पर मैं यह वादा करता हूं कि जरूरतमंदों के लिए अपनी क्षमता के अनुसार अपनी आखिरी सांस तक मदद के लिए तैयार रहूंगा।'












Click it and Unblock the Notifications