कैंपा कोला सोसायटी में कार्रवाई, बाशिंदों के खिलाफ FIR

हालांकि बीएमसी और मुंबई पुलिस ने जबरन सोसायटी में घुसने की कोशिश नहीं की और लौट गए। वहीं इस बीएमसी ने कैंपा कोला सोसायटी के अवैध फ्लैट्स में रह रहे लोगों के खिलाफ सरकारी अफसर को अपनी ड्यूटी निभाने से रोकने के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं अवैध फ्लैट्स में बिजली-गैस के कनेक्शन काटने की भी योजना बनाई जा रही है।
बीएमसी के अधिकारी कैंपा कोला सोसायटी में बिजली, पानी और गैस कनेक्शन काटने पहुंचेंगे। शुक्रवार को बीएमसी के अधिकारी और मुंबई पुलिस का दस्ता लाख कोशिशों के बावजूद गेट के अंदर घुस सके। अब बीएमसी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का मन बना रही है। वहीं कैंपा कोला सोसायटी के कुछ लोग किसी भी कीमत पर घर खाली करने को तैयार नहीं हैं तो बहुत से परिवारों ने घर छोड़ने के लिए पैकिंग कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications