शिवसेना के सांसद ने चप्पल से एयर इंडिया के स्टाफ को मारने की बात स्वीकारी, बोले- उसने बदतमीजी की
शिवसेना के सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने माना है कि उन्होंने एयर इंडिया के स्टॉफ को मारा था। शिवसेना के सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने कहा कि एयरइंडिया स्टॉफ ने बदतमीजी की थी इसलिए उन्होंने उसे मारा था।
मुंबई। शिवसेना के सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने माना है कि उन्होंने एयर इंडिया के स्टॉफ को मारा था। शिवसेना के सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने कहा कि एयरइंडिया स्टॉफ ने बदतमीजी की थी इसलिए उन्होंने उसे मारा था।

आपको बताते चले कि एयर इंडिया के प्रवक्ता ने आरोप लगाया था कि शिवसेना के सांसद ने सीट के इश्यू को लेकर एयर इंडिया के स्टॉफ को चप्प्ल से मारा था। अब एयर इंडिया ने इस पूरे वाकए की जांच को लेकर एक टीम का गठन कर दिया है। इस मामले में शिवसेना सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
इसके अलावा शिवसेना सांसद की तरफ एयरइंडिया कर्मी के साथ की गई मारपीट के चलते फ्लाइट में देरी होने के मामले में भी एक और एफआईआर सांसद पर दर्ज करवाई गई है।
सांसद ने कहा इस बात की एयर इंडिया के जहाज में आने वाली दिक्कतों के बारे में लोकसभा सभापति और एयर इंडिया को लिख रहा हूं। सांसद ने कहा कि अब एयर इंडिया के सीएमडी और वो कर्मचारी आकर खुद उनसे माफी मांगेगा। शिवसेना सांसद ने जिस कर्मचारी को चप्पल से मारा है, उसने बताया कि न सिर्फ सांसद ने गंदी गालियां दी बल्कि मेरा चश्मा तक तोड़ दिया। पीडित कर्मचारी ने इस घटना के बाद कहा कि भगवान बचाएं हमारे देश को अगर वीआईपी और सांसद ऐसा व्यवहार करेंगे।
शिवेसना की नेता मनीषा कायानदे ने बताया कि जो उन्होंने किया है, उस बात को स्वीकार किया है। पर शिवेसना इस तरह के व्यवहार की वकालत नहीं करती है। उन्होंने कहा कि आर गायकवाड़ एक प्रसिद्ध सांसद हैं। हम पता लगाएंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ तो उन्होंने अपना टेंपर खो दिया।
केंद्रीय उड्डयन मंत्री अशोक गजापति राजू ने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी को इस तरह को व्यवहार नहीं करना चाहिए। यह दोबारा नहीं होना चाहिए।
WATCH: Shiv Sena MP Ravindra Gaikwad admits that he beat an Air India staff member with slippers,remains defiant pic.twitter.com/1ws5nYptkn
— ANI (@ANI_news) March 23, 2017
#WATCH: Sukumar, the Air India staff member who was beaten up by Shiv Sena MP R Gaikwad wants an FIR to be registered against Gaikwad. pic.twitter.com/6liOLOIjMg
— ANI (@ANI_news) March 23, 2017












Click it and Unblock the Notifications