पेट में दर्द की शिकायत के बाद शरद पवार हॉस्पिटल में हुए भर्ती

एनसीपी प्रमुख शरद पवार को पेद में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के ब्रीच केंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि पवार को रविवार शाम को पेट दर्द कि शिकायत हुई थी।

मुंबई। पेट दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराये गए एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा कि केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का स्वास्थ्य के बारे में हालचाल लेने के लिए फोन आया था। उन्होंने आगे कहा कि मेरा हालचाल लेने के लिे मैं उनकी सराहना करता हूं। मालूम हो कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार को पेद में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के ब्रीच केंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि पवार को रविवार शाम को पेट दर्द कि शिकायत हुई थी।

Recommended Video

    NCP chief Sharad Pawar की तबीयत बिगड़ी, सर्जरी के लिए होंगे Hospital में भर्ती | वनइंडिया हिंदी
    Sharad Pawar

    उन्होंने एक ट्वीट कर बताया कि, 'हमारी पार्टी के प्रमुख शरद पवार को रविवार शाम को पेट दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच केंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद सामने आया कि उनके पित्ताशय में समस्या है।'

    यह भी पढ़ें: कोरोना से महाराष्ट्र बेहाल! टूटे सभी पुराने रिकॉर्ड, 24 घंटे में सामने आए 40 हजार से ज्यादा नए केस

    सूत्रों के मुताबिक बीमारी के चलते शरद पवार ने अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं और उनकी सर्जरी की जाएगी।डॉक्टरों ने सलाह दी है कि पवार को 31 मार्च तक अस्पताल में ही रखा जाए। मलिक ने बताया कि उन्हें एंडोस्कोपी और सर्जरी के बाद ही अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। मलिक ने आगे बताया कि उन्हें वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और उन्हें खूल पतला करने की दवाई दी जा रही थी लेकिन गॉल ब्लैडर की दिक्कत के कारण यह दवा अब बंद कर दी गई है।

    इससे पहले शरद पवार कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का भी सामना कर चुके हैं। हालांकि कैंसर को पवार के जीने के इरादे के सामने घुटने टेकने पड़े और वो ठीक हो गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+