शरद पवार बोले- मैंने कांग्रेस को छोड़ा मगर नेहरू की विचारधारा को कभी नहीं, पीएम मोदी की भी की तारीफ
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी को भले ही छोड़ दिया हो, लेकिन उन्होंन कभी भी महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू की विचारधारा को नहीं छोड़ा।
मुंबई, 29 दिसंबर। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी को भले ही छोड़ दिया हो, लेकिन उन्होंन कभी भी महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू की विचारधारा को नहीं छोड़ा। पवार ने यह भी कहा कि वह 1991 में मुख्यमंत्री के रूप में कभी महाराष्ट्र नहीं लौटना चाहते थे, लेकिन उन्होंने चुनौती स्वीकार की, लेकिन मैंने इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा। राज्य में जो कुछ भी होता है, उसमें मेरा नाम घसीटने की अखबारों को आदत है।

स्पीकर के चुनावों को लेकर मैंने सीएम से नहीं की कोई बात
Recommended Video
पवार ने कहा कि आज, सभी अखबारों ने यह कहते हुए रिपोर्ट छापी थी कि मैंने स्पीकर के चुनाव के बारे में सीएम से बात की थी जिसके बाद इसे रद्द कर दिया गया था। बालासाहेब ठाकरे को याद करते हुए पवार ने कहा कि शिवसेना के संस्थापक उनके खिलाफ 'सबसे अच्छे शब्दों' का इस्तेमाल करने में कभी नहीं हिचकिचाते थे... लेकिन हम हमेशा दोस्त बने रहे, एक-दूसरे का सहयोग किया और अक्सर उन मुद्दों पर चर्चा की जो राज्य को प्रभावित करते थे।
यह भी पढ़ें: ओमिक्रॉन: दिल्ली की तरह क्या अब मुंबई में भी लगेंगी पाबंदियां, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दिए बड़ा संकेत
पीएम मोदी की तारीफ के बांधे पुल
शरद पवार ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनकी कैबिनेट के सहयोगियों के कहने पर कार्रवाई करने का विरोध करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि यह आंशिक रूप से सच है कि मनमोहन सिंह और मैंने एक निर्वाचित मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाी का विरोध किया था। प्रधान मंत्री मोदी के बारे में बोलते हुए, पवार ने कहा कि वह बहुत मेहनत करते हैं और उस कार्य को अंजाम देते हैं जिसे वह तार्किक निष्कर्ष तक ले जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications