Sharad Pawar के साथ बागियों की बैठक, जयंत पाटिल बोले- पार्टी में विभाजन हो चुका है, MLA के लौटने पर खुशी होगी
Sharad Pawar के साथ बैठक के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के बागी नेताओं की बैठक के बाद जयंत पाटिल ने बयान दिया। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र सरकार में शामिल सभी बागी मंत्रियों की वापसी पर उन्हें खुशी होगी।
बागियों की वापसी पर खुशी होगी
उन्होंने कहा, जो एनसीपी विधायक महाराष्ट्र सरकार में शामिल हुए, अगर हमारी पार्टी में वापस आते हैं, तो महाराष्ट्र एनसीपी के अध्यक्ष के रूप में मुझे इससे बहुत खुशी होगी।

कुछ लोग दूसरी तरफ चले गए हैं
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की महाराष्ट्र यूनिट के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा, हम सरकार में नहीं हैं, कुछ लोग दूसरी तरफ चले गए हैं और उन्होंने सरकार का समर्थन किया है, लेकिन हमने सरकार का समर्थन नहीं किया है।
पार्टी में विभाजन होना तथ्य
उन्होंने कहा, हमारी पार्टी में विभाजन हो गया है...ये तथ्य है। शरद पवार के नेतृत्व में काम करने वाले हम सभी लोग विधानसभा में शिवसेना और कांग्रेस के साथ बैठेंगे। बता दें कि अजित पवार की बगावत के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) दो फाड़ हो चुकी है।
फडणवीस ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार गुट के नेताओं की शरद पवार से मुलाकात पर कहा, "वर्षों से शरद पवार उनके नेता थे इसलिए वे उनसे मिलने गए होंगे, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।"
भतीजे का दावा- अधिकांश विधायक उसके साथ
बता दें कि अजित पवार ने आठ एनसीपी विधायकों के साथ शिवसेना-भाजपा गठबंधन वाली सरकार ज्वाइन करने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अधिकांश विधायकों को अपने साथ बताया था।












Click it and Unblock the Notifications