Mumbai: मलाड बीच पर डूबे तीन लड़कों का सर्च ऑपरेशन रात की वजह से थमा, पूरे दिन तलाश रही जारी
Marve beach:,Marve Creek,दमकल,बी]एमसी,मलाड,मार्वे बीच,लड़के,समुद्र
Mumbai Malad Five Boys Drown: महाराष्ट्र सहित देशभर में मानसून सीजन में झमाझम बारिश का दौर चल रहा है। ऐसे में नदियां और समंदर भी उफान पर है। हाल ही में मुंबई से एक कपल के समुद्र की लहरों में बहने का दंग कर देने वाला वीडियो सामने आया था। वहीं रविवार को मुंबई में मलाड के मार्वे क्रीक झील में नहाने गए 5 बच्चे डूब गए।
जानकारी के मुताबिक रविवार (16 जुलाई) सुबह के वक्त 12 से 16 साल की उम्र के पांच लड़कों के डूबने के बाद मार्वे क्रीक में खोज और बचाव अभियान चलाया गया। बताया जा रहा है कि तीन लड़के लापता है, जबकि दो को बचा लिया गया है।

फिलहाल बाकी के तीन लड़कों को खोजने का अभियान रात होने की वजह से रोक दिया गया है। सोमवार सुबह सवा आठ बजे से फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
भारतीय नौसेना के कार्यकारी अधिकारी ने निर्देशानुसार रात के वक्त तलाशी अभियान संभव नहीं है। इसलिए मलाड के मार्वे क्रीक में चल रहा सर्च ऑपरेशन मुंबई फायर ब्रिगेड द्वारा रोक दिया गया है।
घटना रविवार सुबह साढ़े 9 बजे की है, जहां 5 लड़के नहाने के दौरान पानी में डूब गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 लड़के समुद्र तट से आधा किमी दूर मलाड इलाके में पानी में समां गए।
हालांकि घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने दो युवकों, जिनकी उम्र 13 और 16 साल बताई जा रही है, उनको बचा लिया था, लेकिन अभी तक तीन अन्य किशोरों का पता नहीं चल पाया है। बता दें कि खोज अभियान के दौरान मुंबई फायर बिग्रेड टीम, तटरक्षक दल, नौसेना के गोताखोर मौजद थे।












Click it and Unblock the Notifications