केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलने पहुंचे संजय दत्त, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

नागपुर, जून 6। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की है। ये मीटिंग बहुत ही सीक्रेट थी। इस मुलाकात की सूचना पहले से नहीं दी गई थी। बताया जा रहा है कि ये शिष्टाचार भेंट थी। राजनीति से इस मुलाकात का दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है।

संजय दत्त ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

संजय दत्त ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

आपको बता दें कि इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संजय दत्त से हुई मुलाकात की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में संजय दत्त नितिन गडकरी के पैर छूते हुए भी दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये मीटिंग शनिवार को हुई थी, लेकिन इसकी जानकारी रविवार को दी गई है। इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। हालांकि मीडिया में अभी ये जानकारी नहीं आई है कि आखिर दोनों के बीच क्या बातचीत हुई।

कोविड प्रोटोकॉल का हुआ पालन

कोविड प्रोटोकॉल का हुआ पालन

इस मुलाकात के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का अच्छे से पालन किया गया। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नितिन गडकरी ने और उनकी पत्नी ने और संजय दत्त ने मास्क पहना हुआ है और वो दूर से ही संजय दत्त का स्वागत कर रहे हैं। अन्य तस्वीरों में भी संजय दत्त के मुंह से मास्क नहीं उतरा है। इस मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए नितिन गडकरी ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, "अभिनेता संजय दत्त जी ने नागपुर में शिष्टाचार भेंट की।"

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से भी पहले हुई थी मुलाकात

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से भी पहले हुई थी मुलाकात

आपको बता दें कि संजय दत्त और नितिन गडकरी के बीच इस तरह की ये कोई पहली मुलाकात नहीं है। इससे पहले 15 सितंबर 2019 को भी संजय दत्त अचानक इसी तरह गडकरी से मिलने नागपुर में उनके घर पहुंच गए थे। हालांकि, यह मुलाकात महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले की थी। उस वक्त तो राजनीतिक गलियारों में चर्चा होने लगी थी कि वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि संजय किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़ने की बात को पहले ही सिरे से नकार चुके हैं।

ये भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर किया कटाक्ष, कहा- महामारी के दौरान सत्ता की लालसा से पैदा होगी अराजकता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+