मुस्लिमों में कोरोना वैक्सीन को लेकर संदेह को दूर करने में सरकार की मदद करेंगे सलमान खान

मुस्लिमों में कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर हिचकिचाहट को खत्म करने में सलमान खान महाराष्ट्र सरकार की मदद करेंगे।

मुंबई, 16 नवंबर। मुस्लिमों में कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर हिचकिचाहट को खत्म करने में सलमान खान महाराष्ट्र सरकार की मदद करेंगे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि महाष्ट्र सरकार मुस्लिम बहुल इलाकों में कोरोना की वैक्सीन को लेकर हिचकिचाहचट को दूर करने के लिए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मदद लेने की योजना बना रही है। टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र कोरोना वैक्सीन लगाने के मामले में अग्रणी राज्यों में से एक है, लेकिन राज्य के कुछ इलाकों में टीकाकरण का प्रतिशत बहुत कम है।

Salman Khan

सोमवार को जलना में संवाददाताओं से बातचीत में टोपे ने कहा कि मुस्लिम बहुल इलाकों में वैक्सीन को लेकर कुछ संदेह है। इसलिए हमने मुस्लिमों में वैक्सीन को लेकर विश्वास जगाने के लिए सलमान खान और अन्य धार्मिक नेताओं का सहारा लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक नेताओं और फिल्म अभिनेताओं का समाज पर गहरा प्रभाव है और लोग उनकी ज्यादा सुनते हैं।

यह भी पढ़ें: मालामाल हो रहीं वैक्सीन बनाने वाली कंपनियां, फाइजर, बायोटेक, मॉर्डन को हर सेकंड हो रहा इतने डॉलर का फायदा

टोपे ने कहा कि राज्य में अब तक वैक्सीन की 10.25 करोड़ वैक्सीन दी जा चुकी हैं और नवंबर के अंत तक सभी पात्र लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दे दी जाएगी। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को लेकर टोपे ने कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार, महामारी का चक्र सात महीने का होता है, लेकिन बड़े पैमाने पर टीकाकरण के कारण, अगली लहर गंभीर नहीं होगी। उन्होंने कहा कि लोगों को कोविड -19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए और टीका लगवाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+