Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सलमान खान बर्थडे स्पेशल: 100 करोड़ी क्लब के 'सुल्तान' हैं 'बजरंगी भाईजान'

सलमान खान के जन्मदिन पर हम आपको बता रहे हैं उनके 100 करोड़ी फिल्मों के सुल्तान बनने की कहानी। कैसा सलमान खान का फिल्म में होना बन गया है सफलता की गारंटी।

मुंबई। सलमान खान आज (27 दिसंबर) को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान खान बॉलीवुड के एक ऐसे सितारे हैं, जो पिछले 26 साल से लगातार सुर्खियों में रहे हैं। सलमान खान अपनी बॉडी के लिए, गर्लफ्रेंड्स के लिए, विवादों के लिए तो कभी साथी कलाकारों से ही भिड़ बैठने के लिए जाने जाते रहे हैं। इन सबके बीच पिछले 7-8 साल में सलमान खान की पहचान एक ऐसे सितारे की बनी है, जिसका फिल्म में होना फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने की गारंटी है। पिछले छह साल में जो भी फिल्म सलमान खान ने की है, वो 100 करोड़ से ज्यादा कमाती है। उनके जन्मदिन पर हम आपको बता रहे हैं कि कैसे सलमान बॉक्स ऑफिस के सुल्तान बने हुए हैं।

salman khan birthday

दबंग से हुई सलमान के 100 करोड़ी क्लब की शुरुआत

दबंग से हुई सलमान के 100 करोड़ी क्लब की शुरुआत

सलमान खान के 2009 में 'वान्टेड' के हिट होने को छोड़ दिया जाए तो लगातार कई फिल्में उनकी फ्लॉप हुईं। वान्टेड के बाद 'मैं और मिसेज खन्ना', 'लंदन ड्रीम्स' और 'वीर' जैसी फ्लॉप फिल्में देने के बाद सलमान खान की 'दंबग' आई। 'दंबंग' के बाद सलमान की जो दबंगता बॉलीवुड पर शुरु हुई वो आज तक चल रही है। 2010 में सितंबर में सलमान की 'दबंग' ने 140 करोड़ की कमाई की, जो सलमान की पहली 100 करोड़ी फिल्म थी। इसके बाद तो सलमान छा गए। इसके अगले साल यानि 2011 में करीना कपूर के साथ आई उनकी फिल्म 'बॉडीगार्ड'। ये फिल्म भी 100 करोड़ पार हो गई।

भाईजान हैं तो फिल्म सुपरहिट है बॉस

भाईजान हैं तो फिल्म सुपरहिट है बॉस

2011 में ही फिल्म 'रेडी' आई। समीक्षकों ने फिल्म को एकदम साधारण कहा लेकिन सलमान का फिल्म में होना काफी हुआ और फिल्म 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो घई। फिल्म में उनके साथ असिन थीं। 2011 में दो 100 करोड़ी फिल्में देने के बाद 2012 में सलमान ने फिर धमाका किया। 15 अगस्त को रिलीज हुई रॉ एंजेट की कहानी एक था टाइगर ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए। रियल लाइफ की प्रेमिका कैटरीना के साथ फिल्म में उनकी जोड़ी खूब जमी।

खूब पसंद किए गए चुलबुल पांडे

खूब पसंद किए गए चुलबुल पांडे

2012 में ही सलमान खान की दंबग-2 आई। सोनाक्षी के साथ उनका रोमांस और चुलबुल पांडे का एक्शन फिर से दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। 2013 में सलमान किसी फिल्म में लीड रोल में नहीं दिखे लेकिन 2014 में जनवरी में ही उन्होंने जबरदस्त एंट्री मारी। जनवरी में आई उनकी 'जय हो' ने एक बार फिर 100 करोड़ी क्लब में जगह बना ली। 2014 में अभी एक और बड़ा धमाका सलमान के नाम पर बाकी था।

सल्लू की 200 करोड़ की 'किक'

सल्लू की 200 करोड़ की 'किक'

2014 की शुरुआत जय हो से करने के बाद सलमान की इसी साल 'किक' आई। किक ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की। फिल्म 100 करोड़ी को पीछे छोड़ 200 करोड़ी क्लब में गई। इसके बाद 2015 में ईद पर आई सलमान की बजरंगी भाईजान। एक बार फिर ईद सल्लू को रास आई और फिल्म ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। फिल्म ने 320 करोड़ की कमाई की। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर नजर आईं। इसी साल सोनम कपूर के साथ आई उनकी प्रेम रतन धन पायो ने भी 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।

अब सलमान की ट्यूबलाइट पर हैं निगाहें

अब सलमान की ट्यूबलाइट पर हैं निगाहें

2016 में सलमान खान ने कमाल ही कर दिया। ईद पर रिलीज हुई उनकी फिल्म 'सुल्तान'। अनुष्का शर्मा के साथ सलमान खान की जोड़ी दर्शकों को ऐसी पसंद आई कि हफ्तों तक शो हाउसफुल रहे। फिल्म ने पहली दिन से ही कमाई के रिकॉर्ड तोड़ने शुरू किए और सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाले। सुल्तान ने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। सलमान खान इन दिनों कबीर खान के साथ 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग कर रहे हैं। आने वाले साल में एक बार फिर सलमान के प्रशंसकों की उनकी दो बातों पर निगाह रहेगी, एक उनकी फिल्म और दूसरा उनकी शादी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+