अब कैसी है दिलीप कुमार की तबीयत, शायरा बानो ने दिया हेल्थ अपडेट
मुंबई, जुलाई 6। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार के फैंस के लिए अच्छी खबर है। 98 वर्षीय अभिनेता के स्वस्थ्य में अब काफी सुधार हुआ है। उनकी पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो ने दिलीप कुमार के हेल्थ अपडेट को फैंस के साथ साझा किया है। सायरा बानो ने दिलीप कुमार के ही आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किए एक पोस्ट में बताया कि अब उनका स्वास्थ्य ठीक हो रहा है।
Recommended Video

फैंस से की प्रार्थना की अपील
सायरा बानो ने ट्वीट में लिखा कि, 'ईश्वर की असीम कृपा के हम आभारी हैं कि दिलीप साहिब का स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है। हम अब भी अस्पताल में हैं और आप सभी से अपील करते हैं कि आप सभी प्रार्थना और दुआ करें, ताकि इंशाअल्लाह वे (दिलीप कुमार) जल्द ही ठीक हों और अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिले। सायारा बानो खान।'

सांस लेने में तकलीफ के कारण आईसीयू में भर्ती
बीते 30 जून को दिलीप कुमार को सांस लेने में काफी समस्या हो रही थी, जिसके बाद उन्हें खार के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। वहां उनका आईसीयू में इलाज जारी थी। इससे पहले शनिवार को भी सायरा बानो ने बताया था कि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन अब भी वो आईसीयू में ही हैं।

महीने में दूसरी बार तबियत बिगड़ी
अभिनेता को महीने भर में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इस पहले 6 जून को भी सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था। फिलहाल, उनकी हालत सुधर रही है। सायरा बानो का कहना है कि डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। आपको बता दें कि करीब 6 दशक फिल्म इंडस्ट्री में गुजारने वाले दिलीप कुमार ने कई बेहतरीन फिल्में की हैं। उन्होंने करीब 65 फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखाई है, जिनमें से 'देवदास', 'मुगल-ए-आजम' जैसी शानदार और ऐतिहासिक फिल्में शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस, दिल थामकर देखें फोटोज












Click it and Unblock the Notifications