वाटर बिल न देने वालों में सचिन तेंदुलकर से लेकर मुख्यमंत्री तक

नगर निगम के एक अधिकारी का कहना है कि बकायेदारों की सूची मुंबई के 24 वार्ड कार्यालयों से मिली जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। इस सूची के तैयार होने के बाद बाद बकायादारों पर कार्यवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि बीएमसी ने 16 जनवरी 2014 तक दो लाख बकायेदारों से लगभग एक हजार करोड़ रूपये की वसूली की है।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा नेता अबू आजमी का कहना है कि मैंने सारे बिल चुकाये हैं यह नगर निगम के हिसाब में गड़बड़ी होने के कारण ऐसा है, वहीं ठाकरे परिवार के सदस्यों का कहना है कि वह बकाये बिल की जांच करेंगे। मैं अपने होटल के मैनेजर के साथ इन बिलों की जांच करूंगा, अगर वास्तव में ऐसा कुछ हैं तो मैं जल्द से जल्द इसे चुका दूंगा। मेरा नाम बकायेदारों की सूची में शामिल किया गया है, इसे लेकर मैं बीएमसी को नोटिस भी दूंगा।
निगम के अधिकारियों का कहना है कि हमने इसमें, व्यावसायिक, औद्योगिक और घरेलू कनेक्शन को शामिल किया है।












Click it and Unblock the Notifications