मोदी सरकार को वक्त देना चाहता है RSS राम मंदिर बनवाने के लिए

नई दिल्ली। राम मंदिर के मुद्दे को आरएसएस ने फिर से हवा दी है। आरएसएस राम मंदिर के निर्माण के लिए केंद्र सरकार को समय देना चाहती है। आरएसएस ने राम मंदिर को बनाने के लिए भरोसा जताया साथ ही यह उम्मीद भी जताई है कि केंद्र सरकार को राम बनवाने के लिए कुछ समय देना होगा।

rss

संघ ने कहा है कि भाजपा ने पहले ही अपने चुनावी घोषमा पत्र में राम मंदिर निर्माण का जिक्र किया है। इसलिए हमे कुछ समय का इंतजार करना चाहिए। संघ की तीन दिवसीय बैठक के बाद सरकार्यवाह भैय्यजी जोशी ने कहा है कि केंद्र सरकार को इसको गंभीरता से लेगी।

उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि केंद्र सरकार राममंदिर के मुद्दे को गंभीरता से लेगी क्योंकि हिंदू समाज चाहता है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने। वहां पूजा पाठ होता है और हजारों की संख्या में लोग दर्शन करने जाते हैं। हिंदू समाज चाहता है कि वहां विशाल मंदिर बने।

विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत को ध्यान में रखकर कहा कि लोकसभा चुनाव में जो परिवर्तन की लहर चली थी वह अभी तक चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+