कोरोना को मात देकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए रणधीर कपूर, लौटे परिवार के बीच

मुंबई, मई 14। अभी तक कोरोना से जंग लड़ रहे बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर ने संक्रमण को मात दे दी है। शुक्रवार को रणधीर कपूर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में खुद रणधीर कपूर ने कहा है, "मैं घर वापस आ गया हूं। मैं बिल्कुल ठीक महसूस कर रहा हूं।" रणधीर कपूर ने अस्पताल के स्टाफ का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुझे कुछ दिन आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है, इसलिए मैं अभी अपनी पत्नी और अपनी बेटियों से भी नहीं मिल पाऊंगा।

Randhir Kapoor

29 अप्रैल को अस्पताल में एडमिट हुए थे रणधीर

आपको बता दें कि रणधीर कपूर 29 अप्रैल कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए थे। अस्पताल में भर्ती होने के दो दिन बाद उन्हें ICU में शिफ्ट किया था। जानकारी के मुताबिक, ICU में शिफ्ट उन्हें इसलिए किया गया था क्योंकि उनके कुछ टेस्ट होने थे। रणधीर ने बताया था कि अस्पताल में उनका अच्छे से ध्यान रखा जा रहा है। रणधीर कपूर ने कहा कि उन्हें अस्पताल में किसी भी समय ऑक्सीजन सपोर्ट पर नहीं रखा गया था।

रणबीर कपूर भी हुए थे कोरोना संक्रमित

आपको बता दें कि कुछ समय पहले रणबीर कपूर भी कोरोना संक्रमित हुए थे। रणबीर को पूरे 14 दिन क्वारंटाइन रहना पड़ा था। कोरोना को मात देकर रणबीर अब पूरी तरह ठीक हो गए हैं और हाल ही में वो आलिया के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाकर लौटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+