'शिवसेना ने तो पहले ही हार मान ली है'
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के कुछ दिन शेष हैं और उतनी तेजी से आपस में आरोप प्रत्यारोप का दौर बढ़ रहा है। शिवसेना उद्धव ठाकरे की ओर से तीखा प्रहार करने के बाद भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के राजीव प्रपाप रूडी ने कहा है कि शिवसेना की बयानबाजी देखकर लग रहा है कि शिवसेना ने चुनाव से पहले ही हार मान ली है।

रूडी ने कहा कि पंद्रह अक्टूबर को चुनाव होने से पहले ही शिवसेना ने अपनी हार मान ली है। शिवसेना की बयानबाजी से नाराज होकर रूडी ने शिवसेना को पहले ही हार मानने वाली पार्टी बता दिया।
उन्होंने कहा कि पीएम ने जब यह कह दिया कि शिवसेना के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोलेंगे तो शिवसेना लगातार भाजपा पर हमल कर रही है। शिवसेना तो ऐसे हमले कर रही है जैसे भाजपा उसकी दुश्मन नम्बर एक है।
एक तरफ आप कह रहे हैं हमारा सबसे मजबूत गठबंधन था दूसरी तरफ आप इस तरह की बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे यह पता चल रहा है कि वह भाजपा से मुकाबले में काफी पीछे है।












Click it and Unblock the Notifications