नई मुश्किलों में घिरी राधे मां, ISI एजेंट होने का लगा आरोप, FIR दर्ज नहीं
मुंबई। पहले दहेज उत्पीड़न, फिर यौन शोषण, फिर अश्लीलता फैलाने का और अब और भी भयानक आरोप। जी हां खुद को मां दुर्गा का अवतार बनाने वाली राधे मां एक और मुश्किल में घिर गई है। राधे मां पर पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट होने का आरोप लगा है।

धार्मिक संगठन धर्मरक्षक महामंच ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से इसकी शिकायत की है। धार्मिक संगठन के आरोप के बाद पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है, हलांकि अब तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
राधे मां के बारे में जरुर जानें ये 30 बातें
धर्मरक्षक महामंच के अध्यक्ष रमेश जोशी ने अपनी शिकायत में कहा है कि राधे मां के खिलाफ जांच करें कि क्या राधे मां आईएसआई एजेंट है की नहीं? पुलिस अब इस दिशा में छानबीन कर रही है। वहीं अभिनेत्री डॉली बिंद्रा की ओर से राधे मां पर लगाए गए कई संगीन आरोपों के बाद मुंबई पुलिस अब अभिनेत्री का बयान दर्ज करेगी। गौरतलब है कि विवादित साध्वी राधे मां पर हाल में टीवी अभिनेत्री डॉली बिंद्रा ने धमकाने का आरोप लगाया था और अब उन्होंने राधे मां के करीबी टल्ली बाबा पर छेड़छाड़ और यौन शोषण का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications