पुणे के शख्स ने फाइजर के सीईओ को लिखा- भारत में कब उपलब्ध होगी वैक्सीन, कंपनी ने दिया ये जवाब

पुणे के रहने वाले प्रकाश मीरपुरी (58) ने फाइजर के अध्यक्ष और सीईओ अल्बर्ट बौर्ला से ईमेल के माध्यम से पूछा कि भारत में फाइजर वैक्सीन कब उपलब्ध होंगीं।

मुंबई, 30 मई। पुणे के रहने वाले प्रकाश मीरपुरी (58) ने फाइजर के अध्यक्ष और सीईओ अल्बर्ट बौर्ला से ईमेल के माध्यम से पूछा कि भारत में फाइजर वैक्सीन कब उपलब्ध होंगीं। प्रकाश मीरपुरी तब स्तब्ध रह गए जब उनके इस मेल का बौर्ला ने कुछ ही देर में जवाब दे दिया।

pfizer

26 मई को बौर्ला ने मीरपुरी के स्वास्थ्य का हालचाल पूछा और अपने परिवार को फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन का टीका लगवाने के प्रयास की सराहना की। कंपनी के सीईओ ने उनकी वैक्सीन को नियामक मानदंडों के अनुसार भारत में जल्द से जल्द मंजूरी देने की इच्छा व्यक्त की।

बौर्ला ने मीरपुरी को लिखे मेल में कहा, 'हमें अभी तक भारत में नियामकीय मंजूरी नहीं मिली है। हम सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम के लिए अपनी वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए सरकार के साथ एक समझौते पर पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।'

यह भी पढ़ें: World No Tobacco Day: कोरोना महामारी के दौरान कितना खतरनाक है स्मोकिंग

जब एक प्रतिष्ठित मीडिया चैनल इंडिया टुडे ने मीरपुरी से संपर्क साधकर यह जानना चाहा कि उन्होंने फाइजर के सीईओ को वैक्सीन के लिए क्यों लिखा तो मीरपुरी ने कहा कि उन्होंन खुद को और अपने परिवार को वैक्सीन लगवाने के लिए 1 अप्रैल को स्लॉट बुक किया था। मीरपुरी 18 मार्च को कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे।

उन्होंने कहा कि जिस समय अस्पताल में मेरा इलाज चल रहा था उसी दौरान अमेरिका में रह रहे उनके दोस्त अभय ने बताया कि फाइजर सबसे अच्छा टीका है और उसने मुझसे इसे लगवाने का अनुरोध किया। यहां यह भी बता दें कि अभय की मां व्हाइट हाउस के चिकित्सकों के पैनल की सदस्य रह चुकी हैं। मीरपुरी ने आगे कहा कि वह टीकों के बारे में उनकी मां की जानकारी पर भरोसा करते हैं।

जब वह कोरोना से ठीक हो गए तो उन्होंने वैक्सीन बनाने वाली तीन कंपनियों से पूछा था कि क्या वे भारत में अपनी वैक्सीन उपलब्ध कराएंगे। वह कहते हैं कि उन्होंने इन तीनों कंपनियों फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन का शेयरधारक बनने का भी फैसला किया और इसके लिए उन्होंने करीब 5 लाख रुपए का निवेश किया। उन्हें यकीन था कि कंपनी अपने शेयरधारक द्वारा भेजे गए ईमेल का जवाब देंगी।

लगवाई वैक्सीन
भले ही मीरपुरी को फाइजर के सीईओ की प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन उन्होंने खुद को और अपने परिवार को भारत में उपलब्ध वैक्सीन लगवाने का फैसला किया क्योंकि फाइजर को अभी मंजूरी मिलने में समय लग सकता है। उन्होंने भारत की जनता से भी जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है क्योंकि वैक्सीन लगवाने के बाद भी कुछ लोगों के कोरोना से संक्रमित होने के मामले सामने आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+