मुंबई में 5 स्टार होटल के टॉयलेट में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, फिर जिंदा नवजात को कूड़ेदान में फेंका

मुंबई, 01 जून: दुनिया में बस एक मां ही है, जिसका प्यार निस्वार्थ होता है। मां चाहे खुद लाख तकलीफ में रहे अपने बच्चों को कभी परेशानी नहीं आने देती, लेकिन महाराष्ट्र से ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 5 स्टार होटल के टॉयलेट में महिला ने बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद जिंदा नवजात को कूड़ेदान में फेंक चली गई।

मुंबई से सामने आई झकझोर वाली घटना

मुंबई से सामने आई झकझोर वाली घटना

दिल को झकझोर वाली यह घटना मुंबई से सामने आई है, जहां एक फाइव स्टार होटल में सोमवार को बच्चे को जन्म देने के बाद एक 41 वर्षीय महिला पर अपने बच्चे को शौचालय के कूड़ेदान में डालने का मामला दर्ज किया गया है। घटना का पता सुबह साढ़े दस बजे तब चला, जब हाउसकीपिंग स्टाफ का एक मेंबर आठवीं मंजिल पर बने टॉयलेट को साफ करने के लिए गया और खून से लथपथ बच्चे के रोने की आवाज सुनी।

नवजात की हालत स्थिर

नवजात की हालत स्थिर

होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद महिला के खिलाफ एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। वहीं नवजात को नायर अस्पताल के एनआईसीयू में भर्ती कराया गया है। बच्चे का वजन लगभग 2.8 किलो है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि बच्चे का जन्म उसी दिन सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच हुआ था।

CCTV में कैद हुई गर्भवती महिला

CCTV में कैद हुई गर्भवती महिला

वहीं होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पुलिस ने एक गर्भवती महिला को देखा। होटल प्रशासन से पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि आरोपी महिला एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की कर्मचारी है, अगले दिन होने वाले एक इवेंट के लिए हॉल की जांच करने के लिए होटल आई थी।

पति से चल था विवाद, बच्चे को कूड़ेदान में डाला

पति से चल था विवाद, बच्चे को कूड़ेदान में डाला

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गोरेगांव (पूर्व) निवासी आरोपी महिला का पता लगा लिया। महिला ने प्रारंभिक पूछताछ में कहा कि वह होटल में किसी काम से आई थी, लेकिन अचानक प्रसव पीड़ा के कारण उसने टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया। उसका अपने पति से निजी विवाद था और इसलिए उसने बच्चे को वहीं छोड़ दिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 317 मामला दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही उसे और उसके पति को पूछताछ के लिए बुला सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+