खुल गई वो इमारत जिसमें 26/11 हमले के आतंकी छुपे थे
मुंबई। 26 नवम्बर वर्ष 2008 मुंबई के लिए दहशत लेकर आया था। नरीमन हाउस में स्थित छाबड सेंटर में ही छुपकर दर्जनों आतंकियों ने हजारों लोगों पर जानलेवा हमले कर दिए थे। पूरे विश्व की भारत पर ही नजर थीं। कुछ मुट्ठीभर दहशतगर्दों के आतंक से भारत किस तरह से लोहा लेगा। हमारे कई सिपाहियों ने जान गंवाई, कई लोग औऱ पर्यटक बेमौद मारे गए। उसी नरीमन हाउस में स्थित छाबड़ सेंटर को अब फिर से खोला गया है। इसी कामना के साथ कि शांति से मुंबई की सांसे चलेंगी।

यह सेंटर पच्चीस खास रब्बियों और मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार किया गया है। सारे गम भुलाते हुए इसकी ओपनिंग सेरेमनी के लिए भी कुछ खास तरह की तैयारियां की गईं। सेंटर को फिर से एक नया रूप देने की कोशिश की गई। हालाकि सेंटर के की दीवारों पर अभी गोलियों के निशान होना बाताया जा रहा है।
म्यूजियम भी तैयार किया गया
नरीमन हाउस में मोजूद संग्राहलय को भी फिर से तैयार किया गया है। इसको फिर से नए अंदाज और खुशनूमा अंदाज में पेश करने की कोशिश कीगई है। दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके की यह छह मंजिला इमारत की फिर से मरम्मत की गई है और सजाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications