Video: Super Dancer Chapter 4 के सेट पर प्रतिभागियों ने दी ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि तो रो पड़ीं नीतू कपूर
रियलिटी डांस शो Super Dancer Chapter 4 के सेट पर प्रतिभागियों द्वारा ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देने पर नीतू कपूर भावुक हो गई।
मुंबई, 24 जून। सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाला रियलिटी डांस शो 'Super Dancer Chapter 4' दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए इस शो के निर्माता कुछ न कुछ नया करते रहते हैं। इस बार दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए शो के सेट पर प्रसिद्ध अदाकारा और दिवंगत अभिनेता नीतू सिंह को आमंत्रित किया गया। इस दौरान शो के प्रतिभागियों ने शो के जजों शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और अनुराग बसु के सामने जबरदस्त एक्ट किए।
इसके अलावा सभी प्रतिभागियों ने दिवंगत और महान अभिनेता ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अभिनेत्री नीतू सिंह ऋषि कपूर को याद कर काफी भावुक हो गईं। इस एपिशोड का प्रोमो चैनल के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसमें प्रतिभागियों को धमाकेदार प्रदर्शन करते और नीतू सिंह को भावुक होते हुए देखा जा सकता है।

नीतू सिंह के गानों पर प्रतिभागियों ने किया डांस
शो के प्रतिभागियों सौमित और सुपर गुरु वैभव ने नीतू सिंह की सदाबहार हिट फिल्म याराना के गाने पर काफी शक्तिशाली डांस परफॉर्मेंस दीं। उनकी इस धमाकेदार परफॉर्मेंस से काफी पुरानी यादें ताजा हो गई और शो के जजों द्वारा इनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया।

सौमित के डांस मूव्स देखकर अवाक रह गईं नीतू सिंह
शो के प्रतिभागी सौमित की डांस मूफ्स को देखकर नीतू सिंह अवाक रह गईं। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास नहीं कर पा रही हूं कि इतनी सी उम्र में कोई इतने जबरदस्त डांस मूव्स कैसे कर सकता है।
यह जानने के बाद कि सौमित शो का छोटा बर्मन है, नीतू कपूर ने ऋषि कपूर और आरडी बर्मन के साथ उनकी दोस्ती के बारे में किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि एक बार हम बर्मन जी के घर गए थे, उन्होंने ऋषि कपूर के एक गाने के लिए धुन तैयार की थी, जिसे उन्होंने सिरे से नकार दिया था। लेकिन जब वो गाना हिट हुआ तो उन्हें बाद में बहुत पछतावा हुआ।

वैभव की कोरियोग्राफी को शिल्पा शेट्टी ने सराहा
शिल्पा शेट्टी ने वैभव को उनकी शानदार कोरियोग्राफी के लिए सराहा। उन्होंने कहा कि तुम्हारे पास एक बेहतर नजरिया है और तुम्हें स्टेज का यूज करना बखूबी आता है। यह किसी ब्रॉडवे म्यूजिकल से कम नहीं था। वहीं इस दौरान नीतू सिंह ने सौमित की तारीफ करते हुए उनसे पूछा कि क्या तुम मुझे अपना सिग्नेचर वाथी-कमिंग स्टेप सिखा सकते हो।

रणबीर कपूर के फैन पर मेहरबान हुईं नीतू सिंह
प्रोमो में एक प्रतिभागी द्वारा नीतू सिंह को रणबीर कपूर का एक कोलाज देते हुए भी दिखाया गया है। इससे नीतू कपूर हैरान रह जाती हैं। नीतू ने भी रणबीर सिंह के फैन को निराश न करते हुए सैट पर ही उसकी रणबीर सिंह से बात कराईं।












Click it and Unblock the Notifications