ड्रग्स मामले में एनसीबी ने लगातार दूसरे दिन सुशांत सिंह राजपूत के बॉडीगार्ड को भेजा समन
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने लगाता दूसरे दिन सुशांत के बॉडीगार्ड को समन भेजा है।
मुंबई, 3 जून। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने लगाता दूसरे दिन सुशांत के बॉडीगार्ड को समन भेजा है। एक दिन पहले भी सुशांत के बॉडीगार्ड से एनसीबी ने पूछताछ की थी। इससे पहले रविवार को सुशांत के दो पूर्व घरेलू नौकरों से मुंबई जोन कार्यालय में पूछताछ की गई थी। वहीं, शुक्रवार को उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था।

मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत कि पिछले साल मौत हो गई थी। सिद्धार्थ पिठानी ने मुंबई पुलिस को दिये बयान मे कहा था कि उसने ही सबसे पहले सुशांत को बांद्रा स्थित उनके फ्लैट पर 14 जून 2020 को फांसी पर लटकते हुए देखा था।
यह भी पढ़ें: एक्टर टाइगर श्रॉफ के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस
एक व्हाट्सऐप चैट के जरिए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के ड्रग्स का सेवन करने की जानकारी सामने आने के बाद एनसीबी ने कई लोगों से इस मामले में पूछताछ की। सुशांत कि पूर्व प्रेमिका रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक और उनके कर्मचारी सैमुअल मिरांडा और दीपश सावंत को मादक पदार्थ से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया था। एनसीबी ने बुधवार को सुशांत सिंह की मौत के मामले में हरीश खान नाम के ड्रग पैडलर को भी अरेस्ट किया था। इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications