शोभा डे के ट्वीट पर नाराज हुई मुंबई पुलिस, कहा- आप से ये उम्मीद नहीं थी
शोभा डे अक्सर अपने ट्वीट्स के चलते सुर्खियों में रहती हैं। इससे पहले रियो ओलंपिक के समय उनके ट्वीट ने लोगों में काफी रोष पैदा किया था। इस बार तो मुंबई की पुलिस नाराज हो गई।
नई दिल्ली। लेखिका शोभा डे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सुर्खियों की वजह फिर से उनका ट्वीट है। इस बार उनका निशाना मुंबई पुलिस थी लेकिन वो गलत लगा। किसी भी सोशल मीडिया यूजर ने एक मोटे से पुलिस अफसर की फोन पर बात करती हुई तस्वीर देखी या शेयर की होगी। शोभा ने भी यही किया और उनका निशाना थी मुंबई पुलिस।

शोभा ने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा मुंबई में पुलिस का आज भारी बंदोबस्त है! शोभा का ये मजाक ना तो मुंबई पुलिस को अच्छा लगा ना ही नागरिकों को। ट्वीट के तुरंत बाद उस पर रिप्लाई आने शुरू हो गए। बता दें कि मंगलवार को मुंबई में बीएमसी चुनाव के लिए मतदान था। शोभा ने ये ट्वीट उसी के मद्देनजर किया था।
तर्क वाचस्पति ने शोभा को रिप्लाई देते हुए लिखा अगर मैं फोटो जूम करती हूं तो मैं उसके बैज पर MP Police लिखा देख रही हूं। फालतू की चीजें ट्वीट ना किया करें।

कुछ देर बाद मुंबई लिखा 'मिस डे, मजाक हमें भी पसंद है, लेकिन ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। यह यूनिफॉर्म या यह पुलिसवाला हमारा नहीं है। हम आप सरीखे जिम्मेदार नागरिकों से और भी बेहतर उम्मीद करते हैं।'

मुबंई पुलिस के इस ट्वीट के बाद लोगों ने शोभा का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने तो शोभा को गालियां तक दी हैं। शोभा का ये ट्वीट 283 बार रिट्वीट हो चुका है। साथ ही इसे 825 लोगों ने लाइक किया है।
इसी ट्वीट के मुद्दे पर शोभा ने बुधवार को फिर ट्वीट करते हुए लिखा- मुबंई/ एमपी पुलिस प्रणाम! अगर ये तस्वीर असली है तो किसी डायटिशियन को कंसल्ट कीजिए। अनडॉक्टर्ड छवि की चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें: बीयर की बोतल और जूतों पर हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीर के इस्तेमाल के खिलाफ शिकायत
-
Mumbai Traffic Jam: मुंबई के इस बिजी इलाके को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, ठाणे-बेलापुर रोड बनेगा सिग्नल फ्री -
Mumbai News: मुंबई की अदालत में 'सास-बहू ड्रामा', नौकरी को लेकर हुए घरेलू विवाद में कोर्ट का अहम फैसला -
Mumbai Gold Silver Rate on Ram Navami : क्या बढ़े सोना-चांदी के रेट? जानें ताजा भाव -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications