गणेश विसर्जन को लेकर मुंबई पुलिस की खास तैयारी, विसर्जन स्थल हैं आतंकियों के निशाने पर

मुंबई, सितंबर 18। देशभर में रविवार को अनंत चतुर्दशी के मौके पर गणेश विसर्जन किया जाएगा। इसी के साथ 10 दिन चला गणेश महोत्सव समाप्त हो जाएगा। गणेश विसर्जन को लेकर मुंबई में तैयारियों बहुत जोरशोर से चल रही हैं। व्यवस्था को संभालने के लिए मुंबई पुलिस ने विशेष तैयारियां की हैं, जिनके बारे में पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गणेश विसर्जन पर व्यवस्था को बनाए रखने और सुरक्षा इंतजाम को पुख्ता रखने के लिए तैयारी पुरी है।

Mumbai

गणेश विसर्जन के लिए मुंबई पुलिस की तैयारी

- मुंबई पुलिस के मुताबिक, शहर के संवेदनशील इलाकों जैसे- भूलेश्वर मार्केट, जवेरी बाजार, आत्माराम मर्चेंट रोड, कालबादेवी रोड पर पुलिस पेट्रोलिंग की जाएगी। इसके अलावा सभी विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के भारी बंदोबस्त रहेंगे। यहां पर पुलिसकर्मियों को अधिक संख्या में तैनात किया जाएगा।

- पुलिस ने बताया कि 100 अधिकारियों समेत 1500 पुरुष, एसआरपीएफ की 3 कंपनी, सीआरपीएफ की 1 कंपनी, 500 होमगार्ड, बाहरी इकाइयों से 275 कांस्टेबल की तैनाती की जाएगी।

- इसके अलावा विसर्जन स्थलों पर लाइट, क्रेन, स्विमर्स, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य सभी सुरक्षा संबंधित विभागों की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा नाइट पेट्रोलिंग, गुड मॉर्निंग स्कवॉयड अभियान चलाया जाएगा।

आतंकी हमले को लेकर अलर्ट पर है मुंबई

आपको बता दें इस बार गणेश विसर्जन के लिए मुंबई पुलिस की खास व्यवस्था इसलिए की जा रही है, क्योंकि हाल ही में कई राज्यों से आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद से मुंबई अलर्ट पर है। गणेशोत्सव के मौके पर मुंबई सबसे संवेदनशील शहर है। आतंकियों की नजर इस शहर पर है, इसलिए पुलिस ने विशेष व्यवस्था यहां की है।

बीएमसी और मुंबई पुलिस ने बनाए नए नियम

मुंबई के विसर्जन स्थलों पर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस और बीएमसी ने मिलकर कुछ नियम बनाए हैं। बीएमसी ने इन नियमों का पालन करने की अपील जनता से की है। विसर्जन के लिए बीएमसी ने 24 वॉर्डों में 173 कृत्रिम तालाब बनाए हैं। इसके अलावा 73 प्राकृतिक विसर्जन स्थलों पर विशेष इंतजाम किए गए है। विसर्जन स्थलों पर मूर्ति संकलन केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों पर मूर्ति को विसर्जित करने वाले कर्मचारियों की तैनाती बीएमसी ने की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+