दिवाली पर कंदील उड़ाई तो आपकी खैर नहीं, जानिए पूरी वजह
कंदील को दिवाली और मकर संक्रांति के दौरान हवा में उड़ाने से हवाईजहाजों को खतरा होता है। इसके अलावा ऊंचे टॉवर, झुग्गी-झोपड़ियों आदि को भी भारी नुकसान की आशंका रहती है।
मुंबई। मुंबई पुलिस ने दिवाली पर कंदील उड़ाने को बैन कर दिया है। यह आॅर्डर मुंबई फायर ब्रिगेड ने किसी दुर्घटना की आशंका को खत्म करने के लिए दिया है।

इस आदेश का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फायर ब्रिगेड के मुखिया पीएस रहाणदागले ने मुंबई पुलिस के कमिश्नर को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने लिखा कि,'कंदील को दिवाली और मकर संक्रांति के दौरान हवा में उड़ाने से हवाईजहाजों को खतरा होता है। इसके अलावा ऊंचे टॉवर, झुग्गी-झोपड़ियों आदि को भी भारी नुकसान की आशंका रहती है।'
एनएफपीए यानी नेशन फायर प्रोटेक्शन एसोसिएशन की सलाहों का हवाला देते हुए रहाणदागले ने कहा कि अमेरिका, थाईलैंड आदि देशों ने भी कंदील पर प्रतिबंध लगा रखा है।
खबरों के मुताबिक, इन कंदीलों की वजह से कई इमारतों में पहले आग भी लग चुकी है। इन कंदीलों के इस्तेमाल की वजह से आतंकी गतिविधियों को भी खारिज नहीं किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications