दिल्ली से मुंबई जा रही एक्ट्रेस से फ्लाइट में छेड़छाड़, गाजियाबाद का कारोबारी गिरफ्तार

मुंबई, 20 अक्टूबर, 2021: दिल्ली से मुंबई जा रही एक एक्ट्रेस से फ्लाइट में छेड़छाड़ के आरोपी कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई 40 वर्षीय एक्ट्रेस की शिकायत मिलने पर की। पुलिस ने नितिन नामक जिस कारोबारी को गिरफ्तार किया है, वह गाजियाबाद से है। बताया जा रहा है कि, वह कारोबारी 3 अक्टूबर को दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में था, उसी में वो एक्ट्रेस भी बैठी थी।

एक्ट्रेस से फ्लाइट में हुई थी छेड़छाड

एक्ट्रेस से फ्लाइट में हुई थी छेड़छाड

एक्ट्रेस में पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में​ बताया गया कि, आरोपी नितिन ने उसके साथ छेड़खानी की थी। इसकी केबिन-क्रू ने भी पुष्टि की है। केबिन-क्रू के मुताबिक, फ्लाइट में एक्ट्रेस से छेड़छाड़ के दौरान एक्ट्रेस की नाराजगी को देखकर आरोपी ने माफी भी मांगी थी। हालांकि, एक्ट्रेस ने पुलिस से शिकायत करने का फैसला कर लिया। वहीं, प्लेन के क्रू ने एक्ट्रेस की मेल पर की गई शिकायत को सहर एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन भी भेज दिया। बाद में इस मामले में जांच शुरू हुई और पुलिस ने नितिन के खिलाफ केस दर्ज किया।

3 दिन की हिरासत में भेज दिया गया आरोपी

3 दिन की हिरासत में भेज दिया गया आरोपी

पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार भी कर लिया। उसके बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे 3 दिन की हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, जांच-पड़ताल में सामने आया कि, आरोपी ने क्रू मेंबर का ध्यान भटकाने के लिए अपने नाम का गलत उच्चारण किया था, जिसने पहले अपना नाम राजीव बताया था। इसलिए शुरुआत में राजीव नाम के शख्स की तलाश की जा रही थी। बाद में पुलिस को उसके नाम पर शक हुआ तो एयरलाइंस ने सभी यात्रियों का रिकॉर्ड खंगाला। इस दौरान पता चला कि, आरोपी का असली नाम नितिन है।

मुंबई आता-जाता रहता था वह

मुंबई आता-जाता रहता था वह

आखिर में पुलिस ने नितिन की तस्वीर एक्ट्रेस को भेजी। उसके बाद 14 अक्टूबर को नितिन को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। कुछ घंटों की पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नितिन का गाजियाबाद में बड़ा कारोबार है और वह इसी सिलसिले में मुंबई आता-जाता रहता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+