VIDEO: टीवी सीरियल की शूटिंग में घुसा तेंदुआ, जानिए फिर क्या हुआ?
Leopard enters Marathi TV serial: मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में बुधवार, 26 जुलाई को एक मराठी टीवी सीरियल के सेट पर अचानक से तेंदुआ अपने शावक के साथ घुस गया। तेंदुए और शावक को देखते ही प्रोडक्शन सेट पर मौजूद लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया और वह सभी अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए।
वहीं, कुछ लोग डर के मारे पसीने से तर-बतर नजर आए। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि इस दौरान किसी प्रकार के जान-माल के नुक्सान की कोई खबर नहीं है। टीवी सेट पर तेंदुए के घुस आने का समाचार एजेंसी एएनआई ने वीडियो भी जारी किया है। एएनआई द्वारा जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि टीवी सेट पर डर और भगदड़ का माहौल है।

बता दें, जिस वक्त तेंदुआ अपने शावक के साथ मराठी टीवी सीरियल के सेट पर घुस था, उस समय शूटिंग चल रही थी और वहां पर 200 से ज्यादा लोगों मौजूद थे। इस दौरान किसी की नजर तेंदुए पर गई और हो-हल्ला मचने लगा। तेंदुए को देखने के बाद टीवी सेट पर भगदड़ मच गई थी।
ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार 26 जुलाई को 4 बजे के आसपास मराठी टीवी सीरियल के सेट पर एक तेंदुआ अपने शावक के साथ घुस आया था।
देखें वीडियो...
उन्होंने बताया कि जिस वक्त तेंदुआ घुसा था उस समय पर 200 से ज्यादा लोग मौजूद थे, किसी की जान जा सकती थी। इतन ही नहीं, उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों के भीतर यह तीसरी या चौथी ऐसी घटना है। सरकार इस दिशा में सख्त कदम नहीं उठा रही है।
Recommended Video
कहा कि तेंदुआ अक्सर फिल्म सिटी फिल्म सेट पर आता है, लेकिन अगर सरकार सुरक्षा उपाय नहीं करती है, तो सैकड़ों कर्मचारियों और कलाकारों को हड़ताल पर जाना होगा। इस से फिल्म सिटी में सारा काम ठप हो जाएगा। बता दें कि 17 जुलाई को एक टीवी सीरियल की शूटिंग के दौरान सुबह 09 बजकर 45 मिनट पर एक तेंदुआ घुस आया था।
इस दौरान तेंदुए ने एक कुत्ते पर हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। उस वक्त भी शूटिंग सेट पर 300 से ज्यादा लोग मौजूद थे। तेंदुआ किसी पर भी हमला कर सकता था, लेकिन उसे किसी तरह वहां से भगाय दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications