चमत्कारी बच्ची: दिल में छेद, 45 मिनट तक नहीं चली पल्स, फिर भी बची मासूम
मुंबई के वाडिया अस्पताल के डॉक्टर बच्ची की जिंदगी बचाने के लिए लगातार कोशिश में जुटे रहे। आराध्या अब पूरी तरह से ठीक है। डॉक्टरों का कहना है कि अब ये मासूम बच्ची सामान्य जिंदगी बिता सकती है।
मुंबई। मुंबई में जन्मी एक मासूम बच्ची के दिल में छेद था, फिर भी ये मासूम चमत्कारिक तरीके से अभी भी जिंदा है। ये मासूम तीन महीने की हो चुकी है। पिछले हफ्ते ही चमत्कारिक तौर पर 45 मिनट तक पल्स नहीं चलने के बावजूद बच्ची जिंदा रह गई। ऐसा चमत्कार शायद ही कभी देखने को मिला हो।

मुंबई में बच्ची की हुई सर्जरी
मुंबई के वाडिया अस्पताल के डॉक्टर बच्ची की जिंदगी बचाने के लिए लगातार कोशिश में जुटे रहे। धुले की रहने वाली आराध्या वाग के दिल में छेद के बाद एक कृत्रिम यांत्रिक संचार समर्थक प्रणाली के जरिए हृदय को जोड़ा गया। जिससे बच्ची के ऑर्गन आसानी से काम कर सकें। आराध्या अब पूरी तरह से ठीक है। डॉक्टरों का कहना है कि अब ये मासूम बच्ची सामान्य जिंदगी बिता सकती है।
बताया जा रहा है कि बच्ची ने सर्जरी के ठीक दूसरे दिन अपने दिल की धड़कन गंवा दी। इसके बाद दिल को काम करने के लिए उसे मशीन के जरिए जोड़ा गया। मशीन के संपर्क में आते ही बच्ची के ऑर्गन फिर से काम करने लगे। एक तय समय के बाद कई जरूरी प्रक्रियाएं अपनाई गई जिससे बच्ची की जीवन प्रक्रिया को संभाला जा सके। इसका फायदा हुआ और बच्ची का दिल काम करने लगा।












Click it and Unblock the Notifications