राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ी, पोर्नोग्राफी केस में मुंबई कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
मुंबई, 28 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेस मैन राज कुंद्रा को 19 जुलाई को पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है। इस बीच मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा और उनके आईटी प्रमुख रयान थोर्प की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
Recommended Video

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उनको लेकर रोजाना नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। राज कुंद्रा का बिजनेस सवालों के घेरे में है। राज पर पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का संगीन आरोप है। ऐसे में राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पहले जहां कोर्ट ने कुंद्रा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं अब उनको दूसरा बड़ा झटका लगा है।
बुधवार को शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और उनके आईटी प्रमुख रयान थोर्प की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, जिसको मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने खारिज कर दिया। इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को कहा था कि वो बिना अभियोजन पक्ष को सुने राज कुंद्रा को राहत देने वाला कोई आदेश नहीं दे सकता। अब हाईकोर्ट में इस केस की 29 जुलाई को अगली सुनवाई होगी।
वहीं मुंबई पुलिस ने शिल्पा शेट्टी से भी इस पूरे मामले में पूछताछ की है, जिसमें बताया गया था कि शिल्पा की राज की कंपनियों में भागीदार नहीं थीं। हालांकि पुलिस ने भी साफ कर दिया है कि उनको अभी इस केस में क्लीन चिट नहीं दी गई है, मामले में जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications