ओडिशा में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 849 मामले, एक्टिव केस की संख्या में आई गिरावट

भुवनेश्वर, अगस्त 29। देश में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा लगातार मंडरा रहा है और इस खतरे के बीच ओडिशा में रविवार को कोरोना के नए मामले 849 दर्ज किए गए हैं। ओडिशा में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 10, 06,503 हो गई है। वहीं राज्य में एक्टिव केस की संख्या 7820 है। शनिवार के मुकाबले ये संख्या कम हुई है। शनिवार को राज्य में एक्टिव केस की संख्या 8271 थी। इसके अलावा शनिवार को राज्य में कोरोना से 69 लोगों की मौत हो गई थी।

Coronavirus

रविवार को सामने आए कोरोना के कुल मामलों में 491 क्वारंटाइन केस हैं, जबकि 358 लोकल कॉन्टैक्ट के हैं। वहीं 0-18 साल वर्ग के 119 संक्रमित मरीज हैं। ओडिशा में पॉजिटिविटि रेट 1.23% है।

देश में कोरोना की स्थिति

आपको बता दें कि देश में कोरोना के आंकड़े पिछले कुछ दिनों के अंदर काफी तेजी से बढ़े हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 44,658 नए मामले दर्ज किए गए हैं, 496 मरीजों की मौत हो गई है। नए मामलों के आने के बाद देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब 3,26,03,188 हो गई है, जबकि 496 मरीजों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 4,36,861 पर पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 32988 मरीज रिकवर भी हुए हैं। सरकार के लिए हैरानी वाली बात ये है कि एक्टिव केस की संख्या अभी 3.44 लाख बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+