तलाक लेकर दूसरे से शादी करना चाहती थी पत्नी, पति ने मारा 32 बार चाकू
मुंबई। मुंबई में एक चौंका देने वाली वारदात सामने आई है। पति ने सनक से पत्नी की जान ले ली है। हैवान पति ने पत्नी पर 32 बार चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर ली। पत्नी की गलती बस इतनी थी कि उसने पति से तलाक मांगा था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 27 साल के आरोपी राजेश ने अपनी 22 साल की पत्नी रितु की हत्या के लिए उसके शरीर पर 32 बार चाकू से वार किया था। घटना 9 जून की है। राजेश और रितु ने 5 साल साथ रहने के बाद पिछले साल ही शादी की, लेकिन शादी के 1 साल बाद ही रितु से राजेश से तलाक लेकर किसी और से शादी की बात कही।
दोनों ही अगल-अगल कॉल सेंटरों में काम करते थे। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दोनों में अक्सर झगड़े होते थे। मारपीट आम बात हो गई थी। दरअसल राजेश को पत्नी के अवैध संबंध पर शक था। राजेश से लड़ाई के बाद से रितु अपने एक दोस्त के घर रहा करती थी। उसने पति की शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने उनकी काउंसलिंग के बाद उन्हें अपनी शादी को और वक्त देने को कहा था।
9 जून को रितु ने अपने पति को बुलाया और कहा कि वो तलाक चाहती है। तलाक की बात सुनकर राजेश अपना आपा खो बैठा। दोनों की कहासुनी झगड़े में बदल गई। राजेश ने रितु का दुपट्टा उसके मुंह में ठूसने की कोशिश की, लेकिन रितु ने उसकी उंगलियों पर दांत से काट लिया।
इस बात से गुस्साए राजेश ने रितु के शरीर पर 32 बार चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद राजेश ने 7 पन्नों का सुसाइट नोट लिखा और खुदकुशी की कोशिश की, हलांकि वो बच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications