कैंपा कोला के बशिंदों ने नहीं सौंपी चाबी, 17 तक मिली मोहलत

डेडलाइन खत्म होने के बावजूद लोग घरों की चाबी सौंपने को तैयार नहीं हैं। बम्बई उच्च न्यायालय ने शाम पांच बजे तक लोगों को फ्लैट खाली करने के लिए आदेश दिया था, लेकिन लोगों ने फ्लैट खाली नहीं किया। न्यायालय ने इस अवैध इमारत को गिराने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि फिलहाल सोसायटी में 96 फ्लैट्स हैं, जिनमें रहने वाले परिवारों को गुरुवार की शाम 5 बजे तक सोसायटी खाली करने को कह गया था,लेकिन यहां रहने वाले लोग अड़े हुए हैं।
उनका कहना है कि हम किसी भी कीमत पर फ्लैट को खाली नहीं करेंगे। वहीं इन लोगों को सरकार और सुप्रीम कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली है। लोग सोसायटी के कंपाउंड में ही धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे कोर्ट की अवमानना का मामला चले या फिर पुलिस जबरन हमें हटाए, हम किसी भी कीमत पर इस जगह को नहीं छोड़ेंगे। लोगों का कहना है कि चाहे पुलिस गोली मारे या लाशें गिरा दे, लेकिन हम अपना ये घर नहीं छोड़ेंगे। लोगों के विरोध प्रदर्शन और धरने के बाद ग्रेटर मुबंई नगर निगम ने लोगों को 17 जून तक का वक्त दिया हैं। उन्होंने कहा है कि वो 17 जून तक को लोगों को वक्त दे रहे है, इसके बाद वो एक्शन लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications