Monsoon in Mumbai: खत्म हुआ इंतजार, मुंबई में मानसून की झमाझम...दो दिन जमकर होगी बारिश
Mumbai rains: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून एक्सप्रेस मुंबई पहुंच गई है। शनिवार को मुंबई में झमाझम बारिश देखने को मिली। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश को लेकर 26 से 27 जन तक येलो अलर्ट घोषित किया है।
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि मुंबई में 24 जून को मानसून दस्तक दे सकता है और ये भविष्यवाणी सही साबित हुई। अब मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 26 और 27 जून को मुंबई और इससे सटे आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन-चार दिनों में रायगढ़, ठाणे और पालघर में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के आसार बन रहे हैं। गौरतलब है कि इस सीजन के पहले महीने में ही मुंबई में कम बारिश देखने को मिली है। आमतौर पर मुंबई में 10 से 11 जून के बीच मानसूनी बारिश शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार मानसून लेट पहुंचा है।
इस महीने के आखिर तक भीगेगी मुंबई
इससे पहले निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने अपने अपडेट में कहा था कि मुंबई में मानसून 27 तक पहुंच सकता है। स्काईमेट ने बताया था कि इस साल मुंबई सबसे लेट मानसून का सामना करेगा। स्काईमेट ने अब 27 जून से लेकर इस महीने के आखिर तक 2-3 दिनों के दौरान भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
मुंबई में कब-कब लेट हुई मानसून एक्सप्रेस
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2009 में भी मानसून इसी तरह मुंबई को कई दिनों तक तरसाकर 27 जून को पहुंचा था। हालांकि इस साल मानसून में ये देरी अल नीनो की वजह से हुई है। अल नीनो के चलते ही 2012, 2014 और 2015 में मानसून की रफ्तार धीमी हुई थी। इस साल भी पहले केरल में मानसून देरी से पहुंचा और इसके बाद बिपारजॉय ने इसकी रफ्तार को और मंदा कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications