नव्या नवेली नंदा के साथ लिंकअप की खबरों पर बोले मीजान, कहा- मुझे बच्चन जी का काफी डर है
मुंबई, जुलाई 31। फिल्म 'हंगामा 2' में लीड रोल करने वाले मीजान जाफरी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में उन्होंने अपनी एक्टिंग से धमाल मचा दिया है। फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे मीजान ने नव्या नवेली नंदा के साथ डेटिंग की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। दरअसल, एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि नव्या के साथ उनकी डेटिंग की अफवाहों को लेकर उन्हें अमिताभ बच्चन से काफी डर लगता है।

नव्या के साथ लिंकअप की खबरों पर बोले मीजान
आपको बता दें कि जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के बीच अफेयर की बातें साल 2018 से कही जा रही हैं। दोनों को कई बार एकसाथ देखा गया है। 2018 में इन दोनों को जब थिएटर से साथ निकलते हुए देखा गया था तो उस वक्त से ही इनकी डेटिंग की अफवाहें जोरों पर हैं। हालांकि दोनों ने इन अफवाहों को अभी तक खारिज ही किया है। अब एकबार फिर मीजान से नव्या के साथ उनके रिश्तों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि नव्या के साथ उनके लिंकअप की खबरों से हम दोनों की बॉन्डिंग पर कोई असर नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि नव्या जानती हैं कि वो खुद उस इंडस्ट्री से आती हैं, जहां लिंकअप की खबरों को इतना महत्व नहीं दिया जाता।
Recommended Video

बच्चन जी से तो हर कोई डरता है- मीजान
मीजान से जब पूछा गया कि क्या नव्या के साथ लिंकअप की खबरों को लेकर उन्हें कभी अमिताभ बच्चन के बारे में सोचने से डर नहीं लगा? तो उन्होंने कहा कि ये विषय मेरे सामने कभी आया नहीं है, लेकिन मैं ये जरूर कहूंगा कि मैं उनसे काफी डरा हुआ हूं और मैं ही क्या, उनसे तो सभी डरते हैं, मुझे लगता है कि इस बारे में बात भी करना गलत होगा।"

नव्या काफी आकर्षक लगता है- मीजान
बता दें कि नव्या के साथ दोस्ती को लेकर मीजान कहते हैं कि नव्या उनकी बहन अलाविया की बहुत अच्छी दोस्त हैं और वो मुझे भी काफी अट्रैक्टिव लगती है और वह उसकी उन दोस्तों में से है जिनके मैं करीब हूं। कुछ दिन पहले ही मीजान ने एक अन्य इंटरव्यू में कहा था कि वह अभी किसी को डेट नहीं कर रहे हैं और सिंगल हैं।
ये भी पढ़ें: सोनू सूद का ये 'जबरा फैन' सोशल मीडियाा पर हुआ वायरल, जीभ से बनाई थी लाइव पेंटिंग
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण












Click it and Unblock the Notifications