माही विज ने सोनू सूद के लिए लिखी भावुक पोस्ट, हाल ही में कोरोना की वजह से भाई की हुई थी मौत
मुंबई, जून 8। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस माही विज ने कोरोना की वजह से अपने छोटे भाई को खो दिया था। आपको बता दें कि माही ने सोशल मीडिया पर अपने भाई के लिए मदद की गुहार लगाई थी, जिसके बाद अभिनेता सोनू सूद ने मदद पहुंचाई भी थी, लेकिन इसके बावजूद भी माही के भाई की मौत हो गई। माही ने सोशल मीडिया के जरिए सोनू सूद से अपने भाई के लिए अस्पताल में बेड दिलाने की मदद मांगी थी, जिसके बाद सोनू ने बेड की व्यवस्था भी करवा दी थी, लेकिन माही के भाई की जान नहीं बचाई जा सकी।

सोनू सूद के लिए माही विज की इमोशनल पोस्ट
दुख की इस घड़ी में माही ने सोशल मीडिया पर सोनू सूद का धन्यवाद किया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने सोनू के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि मेरे भाई को अस्पताल में बेड दिलाने के लिए सोनू सूद का धन्यवाद, उन्होंने उस वक्त में मेरी मदद की, जब मुझमें हिम्मत नहीं थी। मुझे उम्मीद थी कि मेरा भाई सही होकर लौट आएगा, मैं आपकी ताकत और आपकी कोशिश की शुक्रगुजार हूं।"

क्या लिखा सोनू सूद ने अपने ट्वीट में?
आपको बता दें कि माही ने सोनू सूद के जिस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, उसमें उन्होंने लिखा था, "एक 25 साल का लड़का जिसे हम बचाने की कोशिश कर रहे थे, वो आज कोरोना से अपनी जंग हार गया। ये जानने के बाद भी कि उसके बचने की संभावा कम थी, मैं हर रोज डॉक्टर से बात करता था। ये सच्चाई उसके माता-पिता को बताने की कभी हिम्मत नहीं हुई।"

माही ने भारती का भी किया शुक्रिया अदा
सोनू सूद का धन्यवाद कहने के अलावा माही विज ने कॉमेडियन भारती सिंह का भी शुक्रिया अदा किया है। माही ने बताया कि भारती रोज उनके भाई का हाल पूछती थीं और फनी वीडियोज के जरिए पॉजिटिव रहने के लिए मोटिवेट करती थीं।
ये भी पढ़ें: सोनू सूद को PM पद पर देखना चाहती हैं हुमा कुरैशी, एक्टर का जवाब सुनकर आप हो जाएंगे फैन












Click it and Unblock the Notifications