महाराष्ट्र के गांव में मैक्सी पहनने की कीमत 500 रुपए
मुंबई। महाराष्ट्र के गांव में महिला मोर्चा ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक अजीबोगरीब फरमान सुनाया है। नवी मुंबई के गोथीवली गांव में यहां इंद्रयाणी महिला मंडल ने महिलाओं पर नाइट गाउन या मैक्सी पहनने पर रोक लगा दी है। इस महिला मंडली का तर्क है कि ऐसा करने से महिलाओं के प्रति बढ़ रही घटनाओं में कमी आयेगी।

इंद्रयाणी महिला मंडल ने यह अजीबोगरीब फरमान उन सभी महिलाओं के लिए जारी किया है जो नाइटी या मैक्सी पहनकर रात में घर से बाहर जाती है। मंडली ने आदेश जारी किया है कि अगर कोई भी महिला ऐसे कपड़ो में देखी गयी तो उसपर 500 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा।
इंद्रयाणी महिला मंडल की सदस्य लक्ष्मी पाटिल का कहना है कि ऐसे कपड़े पहनकर बाहर जाने से महिलाओं के खिलाफ अपराध की संभावनाएं बढ़ जाती है। साथ ही ऐसे कपड़े काफी भद्दे लगते हैं। महिलाओं को ऐसे कपड़ो की बजाए साड़ी पहनकर बाहर जाना चाहिए। महिला मंडल ने इस आदेश को बकायदा नोटिस के जरिए जारी किया है।
हालांकि महिला मंडल के इस फरमान का गांव की महिलाओं ने विरोध किया है। साथ ही पुलिस से इस मामले का संज्ञान लेने की भी अपील की है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एस गोजरे का कहना है कि उन्होंने महिला मड़ल के साथ बैठक करके उन्हें इस बात की चेतावनी दी है कि ऐसे फरमान जारी करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications