मुंबई में फिर से डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में 8036 केस, महाराष्ट्र में Covid केस 11 हजार के पार
नई दिल्ली, 2 जनवरी। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने लगे है। कोरोना ने देशभर के अलग-अलग राज्यों में कोरोना के मामलों में तेजी आ रही है। दिल्ली में कोरोना के मामलों ने 3100 के आंकड़ों को पार कर लिया तो वहीं मुंबई में आज कोरोना का विस्फोट हो गया। मुंबई में 24 घंटों के भीतर 8 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में रविवार को कोरोना वायरस के 8036 मामलों की पुष्टि हुई है, जो शनिवार के मुकाबले 27 फीसदी ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान मुंबई में कोरोना से संक्रमित 578 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली तो वहीं शहर में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 29819 है।

मुंबई के साथ-साथ महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पिछले 24 घंटे में 11877 हो गए हैं। इस दौरान 2069 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे तो वहीं 9 लोगों की इस जानलेवा बीमारी के कारण मौत हो गई है। महाराष्ट्र में कोरोना के 42024 सक्रिय मामले हैं। वहीं 50 नए ओमिक्रॉन के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कुल ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 510 हो गई है।
मुंबई के अलावा राजधानी दिल्ली में भी कोरोना का विस्फोट देखने को मिला है। नए साल के जश्न के बाद दिल्ली में कोरोना ने तेजी के सात रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली में कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो गई है। कोरोना के नए मामलों की बात करें तो सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के 3194 नए मामले दर्ज किए गए हैं। नए साल के जश्न के बाद दिल्ली में कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications